2014 से पहले देशभक्ति का ऐसा उत्साह कभी नहीं देखा गया था – रेखा गुप्ता

Date:

नई दिल्ली । 12 अगस्त 2025 । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संसद सदस्यों के साथ भारत मंडपम से आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ सांसद बाइक रैली में भाग लिया, जो स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आयोजित की गई। भारत मंडपम से रवाना हुई इस रैली का उद्देश्य नागरिकों को प्रेरित करना है कि वे अपने घरों में तिरंगा लगाएं और उसे गर्व के साथ फहराएं। (इस आयोजन में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, गजेंद्र सिंह शेखावत, संजय सेठ और कई सांसदों ने भाग लिया, जिससे उत्सव की शुरुआत जोशपूर्ण माहौल में हुई।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस को हर घर का पर्व बना दिया है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने हर नागरिक और बच्चे के हृदय में गहरी देशभक्ति की भावना पैदा की है। उन्होंने कहा कि आज देशभर में हजारों कार्यक्रम हो रहे हैं, जिनमें तिरंगा यात्राएं और सैनिकों की भागीदारी शामिल है, जो नागरिकों को एक सूत्र में पिरो रहे हैं।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले का ऐसा उत्साह और व्यापक जनभागीदारी कभी नहीं देखी गई । जो लोग संविधान लेकर घूमते हैं, वे न तो तिरंगा लेकर दिखाई देंगे और न ही ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाएंगे। उन्होंने तिरंगे को राष्ट्र की आत्मा बताते हुए कहा कि यह समृद्धि, एकता और प्रगति का प्रतीक है और हर भारतीय का सपना है कि इसे हमेशा ऊंचा लहराते देखें।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न ऐतिहासिक निर्णयों और अभियानों के बाद देश में पैदा हुई भावनात्मक एकता पर जोर देते हुए कहा कि ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ आज हजारों बाइकें तिरंगा लेकर निकलीं, और आसमान तथा हवाओं में देशभक्ति के नारे गूंज उठे। सांसदों से लेकर सैनिकों तक, हमारा देश के प्रति प्रेम हर साल निरंतर बढ़ता ही जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related