फ़िल्में किसी भी देश की ब्रांडिंग और संस्कृति दिखाने का मज़बूत माध्यम – कपिल मिश्रा

Date:

• दिल्ली सरकार लेकर आने वाली है देश की सबसे बेहतरीन फिल्म और पर्यटन पॉलिसी
• इस फेस्टिवल के जरिए भारतीय सिनेमा की विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि को मिला नया मंच

• दिल्ली में “Celebrating India Film Festival” का शुरू हुआ 3 दिवसीय आयोजन

नई दिल्ली । 08 अगस्त, 2025 । दिल्ली सरकार जल्द ही देश की सबसे बेहतरीन फिल्म और पर्यटन पॉलिसी लेकर आने वाली है। ये बातें आज कला, संस्कृति एवं भाषा और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने NCUI ऑडिटोरियम में ‘Celebrating India Film Festival’ में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करते समय कहीं। इस 3 दिवसीय फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन सत्र में भारत सरकार के पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, कलाकार मनोज जोशी, इशिता भट्ट समेत फिल्म जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहीं।

इस मौके पर मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह महोत्सव भारतीय सिनेमा की विविधता, उसकी समृद्ध संस्कृति और रचनात्मकता को एक साझा मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

कपिल मिश्रा ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार फिल्मों के लिए दिल्ली को ‘बेस्ट डेस्टिनेशन’ बनाने की दिशा में प्रयासरत है। आने वाले समय में ऐसे बड़े फेस्टिवल दिल्ली सरकार के सहयोग से भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए बजट का भी प्रावधान किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने ऐसी व्यवस्था भी की जिसके तहत दिल्ली में फिल्म निर्माताओं को फिल्म शूटिंग के लिए ‘Single Window Clearance’ मिल सके।

मंत्री कपिल मिश्रा ने आयोजन से जुड़े सभी संस्थानों की सराहना करते हुए उत्तराखंड फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल, Signature Global Foundation, Graphisads और सभी आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी।

मंत्री कपिल मिश्रा ने आगे कहा कि यह फिल्म फेस्टिवल केवल मनोरंजन का नहीं बल्कि संवाद, पहचान और सृजनात्मकता का उत्सव है। दिल्ली सरकार ऐसे आयोजनों को लगातार प्रोत्साहित करेगी ताकि दिल्ली को कला, संस्कृति और सिनेमा का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाया जा सके।

इस महोत्सव में देशभर के फिल्म निर्माता, कलाकार और फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियां भाग ले रही हैं। डॉक्युमेंट्री, शॉर्ट फिल्म, फीचर फिल्म और विभिन्न भारतीय भाषाओं की प्रस्तुतियों के माध्यम से सिनेमा की सामाजिक और सांस्कृतिक शक्ति को प्रस्तुत किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related