दिल्ली के सभी छठ घाटों का जीर्णोद्धार करेगी दिल्ली सरकार – डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

Date:

  • मंत्री ने विकासपुरी के नंगली विहार इलाके में छठ घाटों की साफ-सफाई अभियान में हिस्सा लिया
  •  कहा विकासपुरी को राजधानी दिल्ली में विकास नया रोल मॉडल बनाएंगे

नई दिल्ली । 8 अगस्त 2025। ‘स्वच्छ दिल्ली, सशक्त दिल्ली’ के संकल्प को पूरा करने और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित होकर दिल्ली के स्वास्थ्य, परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने विधानसभा क्षेत्र विकासपुरी के नंगली विहार इलाके में बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया। ‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ अभियान के तहत विकासपुरी विधानसभा और नंगली विहार के सैकड़ों स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बड़ी छठ घाट पर स्वच्छता अभियान में खुद शामिल होकर छठ घाट की साफ-सफाई की।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह के साथ सैकड़ों स्थानीय नागरिकों और कई सामाजिक संस्थानों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए सरकारी विभाग के टीमों ने भी एकजुट होकर बड़ी छठ घाट से कूड़ा-कचरा हटाने और मलबे को साफ-सफाई कर छठ घाट की सुंदरता को कायम रखने का उल्लेखनीय काम किया।

डॉ. पंकज कुमार सिंह ने स्थानीय नागरिकों की सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए दिल से आभार जताते हुए कहा कि राजधानी को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों को बनाए रखने के लिए जनभागीदारी भी बेहद ज़रूरी है। डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली में बिहार और पूर्वाचल के रहने वाले लाखों लोगों के लिए छठ पूजा का सबसे बड़ा सांस्कृतिक महत्व है। आस्था का महापर्व छठ पूजा हिन्दुओं की भक्ति, आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति आभार जताने का सबसे महत्वपूर्ण प्रतीक है। ऐसे में नंगली विहार के साथ ही दिल्ली के सभी छठ घाटों की स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है। राजधानी दिल्ली में बने जिन-जिन छठ घाटों पर हजारों श्रद्धालु छठ मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के लिए एकत्रित होते हैं। हमारी सरकार दिल्ली के सभी छठ घाटों की साफ-सफाई के साथ ही जीर्णोद्वार करवाने में जुटी है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि साफ-सफाई और स्वच्छता सिर्फ एक दिन का काम नहीं है, बल्कि राजधानी के लोगों की रोजाना की एक आदत बननी चाहिए। ‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ अभियान के तहत हमारी सरकार का लक्ष्य है कि हम पूरे दिल्ली शहर के साथ राजधानी के सभी छठ घाटों से लेकर हर गली-मोहल्लों तक को साफ-सुथरा बनाएं, ताकि राजधानी दिल्ली स्वच्छता का एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सके।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने नंगली विहार में बड़ी छठ घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान का नेतृत्व करने के बाद कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी को स्वच्छ, स्वस्थ और सभी नागरिकों के रहने योग्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज का यह अभियान ‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ के पहल के तहत आयोजित किया गया, जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हर कोने को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने के साथ ही प्रदूषण मुक्त दिल्ली बनाने के मिशन का ही हिस्सा है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि नंगली विहार में बड़ी छठ घाट की साफ-सफाई न केवल छठ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं से जुड़ी आस्था का सबसे बड़ा विषय है, बल्कि यह दिल्ली की सांस्कृतिक और पर्यावरणीय धरोहर का भी अभिन्न हिस्सा है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने राजधानी दिल्ली के हर नागरिकों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने में अपना सक्रिय योगदान दें, ताकि पर्व-त्योहार, सामुदायिक कार्यक्रम और दैनिक जीवन में भी एक साथ मिलकर हम सभी अपनी जिम्मेदारी को निभा सके।

राजधानी दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी का विजन पूरा करने में जुटे स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने ‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ अभियान चलाने के बाद कहा कि नागरिकों के सहयोग से हम विकासपुरी को राजधानी दिल्ली में विकास नया रोल मॉडल बनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related