नई दिल्ली। 11 अगस्त 25 । आईपी यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से 3-वर्षीय एलएलबी प्रोग्राम (कोड 238)शुरू किया जा रहा है।
इस प्रोग्राम में दाख़िले के लिए 2,500 रुपये के दाख़िला एवं काउंसलिंग शुल्क के साथ 12 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
यह प्रोग्राम द्वारका परिसर स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज और संबद्ध कॉलेजों – विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज और चन्द्रप्रभु जैन कॉलेज में उपलब्ध होगा।
शुरुआत में इन तीनों संस्थानों में इस प्रोग्राम के लिए 60-60 सीटें उपलब्ध होंगी।
इस कार्यक्रम में प्रवेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा (सीईटी) के आधार पर दिया जाएगा।यह प्रवेश परीक्षा 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी।प्रवेश परीक्षा में भाषा और संप्रेषण, सामान्य ज्ञान और समसामयिकी तथा कानून और कानूनी तर्क की मूल बातें पूछी जाएंगी।
इस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक है।
विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की दोनों वेबसाइट्स www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है।
