कुलजीत सिंह चहल ने परिषद क्षेत्र में जलभराव की स्थिति का किया निरीक्षण

Date:

नई दिल्ली । 9 अगस्त 2025 ।  नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए, मध्यरात्रि से हो रही बारिश के कारण एनडीएमसी क्षेत्र में संभावित जलभराव की स्थितियों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण किया।

निरीक्षण की शुरुआत Outer Circle, कनॉट प्लेस से की गई और पूरे परिषद क्षेत्र में सघन समीक्षा की गई।

चहल ने कहा, “आज पर्व का दिन है, लेकिन मेरी प्राथमिकता यह है कि हमारे क्षेत्र में आने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और लोग अपना त्योहार खुशी से मना सकें। इसी सोच के साथ मैं स्वयं और हमारी पूरी टीम – सिविल इंजीनियरिंग विभाग, विद्युत विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग – क्षेत्र में मौजूद रही और जलभराव की संभावित समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित किया।”

चहल ने बताया कि एनडीएमसी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) में 8 और 9 अगस्त 2025 के दौरान जलभराव संबंधी कोई प्रमुख शिकायत प्राप्त नहीं हुई। जो मामूली शिकायतें प्राप्त हुईं, वे सीपीडब्ल्यूडी से संबंधित थीं। वृक्ष गिरने की कुल 4 शिकायतें (2-2 प्रत्येक दिन) दर्ज हुईं, जिनमें से 2 का निवारण कर दिया गया है और 2 पर कार्य प्रगति पर है। ‘नो करंट सप्लाई’ की कुल 11 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 9 का समाधान किया जा चुका है और 1 पर कार्य जारी है।

उपाध्यक्ष ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान सतर्क निगरानी बनाए रखें और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करें, ताकि नागरिकों और आगंतुकों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

चहल ने कहा कि आज एनडीएमसी क्षेत्र में जलभराव की कोई बड़ी समस्या नज़र नहीं आई, यह केवल आज का प्रयास नहीं बल्कि कई दिनों से टीम एनडीएमसी की लगातार मेहनत का परिणाम है। जलभराव संभावित क्षेत्रों में पर्याप्त पम्प पहले से लगाए गए थे, संवेदनशील स्थानों की पहचान कर निगरानी की गई, जिसके परिणामस्वरूप आज यातायात भी सुचारु रूप से चलता रहा।”

चहल ने रातभर सतर्क रहकर स्थिति को संभालने और समस्या समाधान में जुटी एनडीएमसी की पूरी टीम तथा सभी संबंधित अधिकारियों की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related