नई दिल्ली । 6 अगस्त 25 । उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि शास्त्री पार्क के पास स्थित सिद्ध पीठ श्याम गिरी मंदिर के सामने जीटी रोड के ऊपर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण होगा जिसके लिए प्रस्तावित राशि 3 करोड़ 29 लाख 57 हजार 800 रुपए की मंजूरी लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के द्वारा स्वीकृत की जा चुकी है उन्होंने बताया की श्याम गिरी मंदिर से जुड़े लाखों श्रद्धालुओं की यह मांग थी और इसके लिए क्षेत्रीय विधायक के द्वारा भी बार-बार अनुशंसा की जा रही थी लेकिन केजरीवाल सरकार रोड़ा बनकर हमेशा प्रस्ताव पर रुकावट बनती रही जैसे ही दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी 2 वर्ष से लंबित फुट ओवर ब्रिज के विकास कार्य को मंजूरी मिल गई।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ऐसी कई योजनाएं केजरीवाल सरकार के दौरान लाई गई लेकिन सिर्फ इसलिए उन्हें फलीभूत नहीं होने दिया गया क्योंकि उनके प्रस्ताव भाजपा सांसद या विधायक की ओर से दिए गए थे केजरीवाल के मन की कुंठा का शिकार सारी विकास योजनाओं को अब एक-एक कर पूरा किया जाएगा उन्होंने कहा कि आगामी दो महीने के अंदर टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर फुटओवर ब्रिज के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा इसके निर्माण के बाद सिद्ध पीठ श्याम गिरी मंदिर में आने जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के साथ-साथ आईटी पार्क स्थित कई कार्यालयों में काम करने वाले लोगोंऔर आम जनता का आवागवन सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।
