रक्षाबंधन में सेवा, समर्पण और अपनत्व के अद्भुत बंधन है और इसका अपना एक महत्व है — वीरेन्द्र सचदेवा

Date:

  • रक्षा बंधन के पावन पर्व को महिला मोर्चा दिल्ली की सभी 256 सेवा बस्तियों में मनाएगा — ऋचा पांडेय मिश्रा
  • विभिन्न विद्यालयों से आई छात्राओं ने विशेष “बीजों “ की राखी बांधकर वीरेंद्र सचदेवा को बधाई दी

नई दिल्ली । 5 अगस्त 25 । दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज प्रदेश कार्यालय में रक्षा बंधन त्योहार का आयोजन किया गया जिसमे प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा सहित अन्य मोर्चा पदाधिकारियों ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को हर्षोल्लास के साथ राखी बांधी।

इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रभारी श्यामबाला, मोर्चा महामंत्री प्रियल भारद्वाज, सरिता तोमर और वैशाली पोद्दार सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी वीरेंद्र सचदेवा को राखी बांधी। इस मौके पर विभिन्न स्कूल से आई छात्राओं ने भी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष को राखी बांधी।

स्कूल की छात्राओं के द्वारा “बीजों “ की राखी भी अध्यक्ष को बांधी गई। महिला मोर्चा की बहने गीत संगीत , मिठाइयों के साथ वीरेंद्र सचदेवा को राखी की शुभकामनाएँ दी।

वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया से बात करते हुए सभी को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, यह हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है।उन्होंने कहा कि आज दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की हमारी बहनों ने रक्षासूत्र बाँधकर जो स्नेह, आशीर्वाद और आत्मीयता प्रदान की, वह वास्तव में अमूल्य है। मैं इस भावपूर्ण आयोजन में सम्मिलित होकर स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूँ।

सचदेवा ने कहा कि यह राखियाँ केवल कलाई पर नहीं, दिल पर बंधती हैं और ये सेवा, समर्पण और अपनत्व के अद्भुत बंधन है और इसका अपना एक महत्व है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार एक पवित्र और भावनात्मक त्योहार है, जो भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के बंधन का प्रतीक है।यह पर्व न केवल पारिवारिक संबंधों को मज़बूत करता है, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, प्रेम और समर्पण की भावना को भी बढ़ावा देता है।

ऋचा पांडे मिश्रा ने कहा कि रक्षा बंधन के पावन पर्व को महिला मोर्चा दिल्ली की सभी 256 सेवा बस्तियों में मनाएगा। हर सेवा बस्ती एवं झुग्गी बस्ती में मिठाई खिला कर , राखी बांधी जाएगी। इस के निमित पूरी दिल्ली में 256 जगहों पर झुग्गी प्रवास होगा एवं भाजपा के झुग्गी विस्तारकों एवं पालकों के साथ महिला मोर्चा की बहने धूम धाम से यह पर्व मनाएँगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related