नई दिल्ली। 4 अगस्त 25 । दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा आज सांय पुरानी दिल्ली के प्रतिष्ठित पत्थर वाला हनुमान मंदिर द्वारा चिन्मय भवन में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को आयोजित भजन अर्चन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर वीरेन्द्र सचदेवा ने श्री भगवान शिव का अभिषेक भी किया और उपस्थित संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने इस अवसर पर उपस्थित भक्तों को शुभकामनाऐ दीं और कहा की भगवान शंकर परम पिता हैं परमेश्वर हैं और उनका वंदन गुणगान अभिषेक हमेशा शुभ फल देता है और आज मैंने यहां दिल्ली की भाजपा सरकार के माध्यम से दिल्ली के समग्र विकास की प्रार्थना की है।
