दिल्ली प्रीमियर लीग: जीत के साथ खाता खोलने को तैयार पुरानी दिल्ली 6

Date:

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2025 में आज सबकी निगाहें उस टीम पर होंगी जिसने भले ही अब तक एक भी मैच नहीं जीता हो, लेकिन जज़्बा और जुनून के मामले में बाकी टीमों को कड़ी टक्कर दे रही है—पुरानी दिल्ली 6। टूर्नामेंट में अब तक बिना किसी जीत के संघर्षरत यह टीम आज अपना खाता खोलने और अंक तालिका में ऊपर चढ़ने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

पिछली हार से सबक लेकर मैदान में उतरेगी टीम

पुरानी दिल्ली 6 को शुरुआती दो मुकाबलों में करीबी हार का सामना करना पड़ा। पहले मैच में टीम साउथ दिल्ली रॉयल्स के खिलाफ 182 रन का पीछा करते हुए सिर्फ 7 रन, टीम का उत्साहवर्धन करते हुए कप्तान वंश बेदी ने कहा कि, “टीम की अगुवाई करना किसी भी खिलाड़ी के लिए गर्व की बात होती है और मेरे लिए भी यह एक बेहतरीन अनुभव होने वाला है। एक खिलाड़ी के तौर पर, मैं इसे ब्रह्मांड का अनमोल तोहफा मानता हूं। मैंने क्लब क्रिकेट में कप्तानी की है, लेकिन डीपीएल में पुरानी दिल्ली 6 की कप्तानी करना अलग ही एहसास है।” उन्होंने आगे कहा कि, “हर टीम का लक्ष्य ट्रॉफी उठाना होता है और हमारा फोकस भी वही है और इसके लिए हमने पूरी तैयारी की है। हालांकि टीम को अपने स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत की कमी खलेगी, लेकिन हमें उम्मीद है कि इस सीजन में कोई नया सितारा उभरकर सामने आएगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related