कुलगाम में लगातार चौथे दिन एनकाउंटर जारी:अब तक 2 आतंकी ढेर, 4 जवान घायल

Date:

कश्मीर । 04अगस्त 2025 । कश्मीर के कुलगाम स्थित अखल के जंगलों में लगातार चौथे दिन सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। अब तक इस ऑपरेशन में दो आतंकवादी मारे गए हैं। 4 जवान भी घायल हुए हैं। इनमें एक सोमवार सुबह घायल हुआ। जवान को इलाज के लिए श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, जंगल में छिपे हुए और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए घेराबंदी बढ़ा दी गई है। सीनियर पुलिस और सेना के अधिकारी ऑपरेशन को अंजाम देने में जुटे हैं। रुद्र हेलिकॉप्टर, ड्रोन, हाई टेक्नीक वाले निगरानी उपकरण और पैरा फोर्सेज को तैनात किया गया है।

कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 2 अगस्त को दो आतंकवादियों को मार गिराया था। दोनों के शव भी बरामद हुए। इनमें एक आतंकी की पहचान पुलवामा के हारिस नजीर डार के रूप में हुई। हालांकि, दूसरे का नाम सामने नहीं आया है।

हारिस सी-कैटेगरी का आतंकी था। वह उन 14 लोकल आतंकियों की लिस्ट में था, जिनके नाम खुफिया एजेंसियों ने पहलगाम हमले के बाद 26 अप्रैल को जारी किए थे। उसके पास से AK-47 राइफल, मैगजीन और ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद हुए थे।

कुलगाम में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग की एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकी गतिविधि की गुप्त सूचना मिलने के बाद 1 अगस्त की शाम में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जंगल में कुल कितने आतंकी छिपे हैं, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

जम्मू-कश्मीर में एक हफ्ते के भीतर यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले, 28 जुलाई को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत, लिडवास के जंगलों में पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों को मारा था। 31 जुलाई को पुंछ में LoC के पास दो और आतंकी घुसपैठ के दौरान मारे गए थे।

14 लोकल आतंकियों में 7 मारे गए, अब 7 की तलाश सुरक्षाबलों ने जिन 14 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी, उनमें से अब तक 7 मारे जा चुके हैं। हारिस नजीर को छोड़कर, बाकी के 6 आतंकी मई में शोपियां और पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान मारे गए थे।

शोपियां में 13 मई को ढेर किए गए आतंकियों के नाम शाहिद कुट्टे, अदनान शाफी, अहसान उल हक शेख थे। 15 मई को पुलवामा एनकाउंटर में आमिर नजीर वानी, यावर अहमद भट और आसिफ अहमद शेख मारा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related