ट्रम्प टैरिफ पर बवाल, कांग्रेस बोली-यह WTO नियमों का उल्लंघन

Date:

नई दिल्ली । 31 जुलाई 2025 । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ की घोषणा की है। इसके बाद से ही कांग्रेस समेत कई पार्टियों से जुड़े लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी कहे जाने पर कहा कि मुझे खुशी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने फैक्ट बताए हैं। पूरी दुनिया जानती है कि भाजपा ने अडाणी की मदद के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।

राहुल ने कहा कि ट्रम्प सही कह रहे हैं। मेरा मतलब है, प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री को छोड़कर सभी जानते हैं कि भारत की इकोनॉमी डेड है।

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने तर्क दिया कि ये विश्व व्यापार संगठन के नियमों का सीधा उल्लंघन हैं। कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने कहा कि शायद PM इससे डर गए होंगे, इसलिए वे इसकी जवाबदेही नहीं लेना चाहेंगे।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में 1 अगस्त से भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि रूस से तेल खरीदने पर भारत को एडीशनल पेनाल्टी का सामना करना पड़ेगा।

किसने क्या कहा…

  • कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी: मोदी दोस्त बनाते हैं, बदले में क्या मिला कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ पर जो कहा, उसे सबने देखा है। प्रधानमंत्री मोदी हर जगह जाते हैं, दोस्त बनाते हैं और फिर हमें बदले में यही मिलता है।
  • कांग्रेस के राजीव शुक्ला: ट्रम्प भारत के साथ अन्याय कर रहे हैं राजीव शुक्ला ने कहा, “ट्रंप देशों को धमका रहे हैं। वे भारत से रूस के साथ व्यापार न करने के लिए कह रहे हैं। यह बहुत गलत है। अमेरिका भारत का समर्थन नहीं कर रहा है। हम ट्रम्प के साथ दोस्ती का दावा कर रहे थे। वह कहां है। वे कहते हैं, मोदी मेरे दोस्त हैं, लेकिन 25% टैरिफ लगा रहे, इसका क्या मतलब है। वह भारत के साथ अन्याय कर रहे हैं।”
  • जदयू सांसद संजय कुमार झा: यह कोई नई बात नहीं है JDU के सांसद संजय कुमार झा ने कहा- यह कोई नई बात नहीं है। ऐसी जानकारी मिली है कि अलग-अलग देशों ने अलग-अलग दरों पर टैरिफ लगाए हैं। सरकार वही करेगी जो देश के हित में होगा। सरकार कृषि और एमएसएमई क्षेत्र के हित में काम करेगी। सरकार ने यह भी कहा है कि बातचीत जारी है। सरकार और पीएम मोदी समाधान निकालने में सक्षम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related