- वीरेंद्र सचदेवा ने मालेगांव केस में झूठा मुकदमा चलाने वाले लोगों के ऊपर मुक़दमा दर्ज करने की अपील की
- राहुल गांधी समेत सभी कांग्रेसी नेताओं को केवल हिंदू समाज से ही नहीं अपितु सम्पूर्ण देश से माफ़ी माँगनी चाहिए
नई दिल्ली । 31 जुलाई 25 । दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज एन.आई.ए. के स्पेशल कोर्ट द्वारा मालेगांव केस को लेकर सुनाये गए फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि हिंदू आतंकवाद की थ्योरी की हार और न्याय की जीत हुई है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि झूठे केस में हिंदुओं को निशाना बनाकर उन्हें फंसाया गया जो इस केस के फैसले ने आज साबित कर दिया है।
उन्होंने माँग की है कि झूठा मुकदमा चलाने वाले लोगों के ऊपर मुक़दमा दर्ज होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आतंकियों को बचाने के लिए कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद की जो झूठी कहानी रची थी वह षड्यंत्र आज तार-तार हो गया है। राहुल गांधी समेत सभी कांग्रेसी नेताओं को केवल हिंदू समाज से ही नहीं अपितु सम्पूर्ण देश से माफ़ी माँगनी चाहिए।
सचदेवा ने कहा कि भगवा आतंक और हिंदू आतंक कहने वाले आज पूरे हिंदुस्तान से माफ़ी मांगे क्योंकि देश ने उस वक्त देखा था कि किस प्रकार से हिंदुओं के प्रति एक विशेष समुदाय के वोट बैंक के लिए कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टी के नेताओं ने कैसे कैसे शब्दों का प्रयोग किया था।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि कांग्रेस ने इस देश में बहुसंख्यक समाज को बदनाम करने की कोशिश की थी लेकिन आज जब वे कोर्ट के फैसले के बाद कामयाब नहीं हुए तो उनके नेता अब इस फैसले की अपील हाई कोर्ट में करने की बात कर रहे हैं।
