दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे एसबीके सिंह,

Date:

• गृह मंत्रालय ने सौंपा अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली । 30 जुलाई 25 । वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे । उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, 1988 बैच के एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी एसबीके सिंह 1 अगस्त, 2025 से दिल्ली पुलिस कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभालेंगे।


गृह मंत्रालय ने गुरुवार को इस नियुक्ति को मंजूरी दी। वर्तमान में दिल्ली होम गार्ड्स के महानिदेशक के रूप में कार्यरत सिंह को अगले आदेश तक यह अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। मंत्रालय ने इस आदेश की प्रति दिल्ली के मुख्य सचिव, दिल्ली पुलिस आयुक्त, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव और संबंधित अधिकारियों को भेजी है, साथ ही इसे वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया है।

वर्तमान पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा, जो तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, 31 जुलाई, 2025 को रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने 1 अगस्त, 2022 को राकेश अस्थाना के स्थान पर दिल्ली पुलिस आयुक्त का पद संभाला था।
एसबीके सिंह का अनुभव

एसबीके सिंह अपने व्यापक पुलिसिंग और आंतरिक सुरक्षा के अनुभव के लिए जाने जाते हैं। यह नियुक्ति प्रशासनिक फेरबदल के तहत की गई है और सिंह अगले आदेश तक दिल्ली पुलिस के नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालेंगे।दिल्ली पुलिस को अब अपना कमिश्नर मिल गया है। प्रशासन की तरफ से IPS एसबीके सिंह को दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया है। आज ही पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा का कार्यकाल समाप्त हो गया है। अब उनकी जगह एसबीके सिंह दिल्ली पुलिस के कमिश्नर की जिम्मेदारी निभाएंगे। दिल्ली पुलिस के अगले कमिश्नर को लेकर लंबे समय से यह अटकलें लगाई जा रही थीं। जिसकी तस्वीर आज साफ हो गई है। उनके अनुभव और सेवा को ध्यान में रखते हुए उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। चलिए जानते हैं कि आखिर IPS एसबीके सिंह कौन हैं?

दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बने एसबीके सिंह
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एसबीके सिंह 1 अगस्त से यह पदभार ग्रहण करेंगे और अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी किए आदेश में साफ लिखा है कि आईपीएस एसबीके सिंह, जो अभी दिल्ली होमगार्ड्स के महानिदेशक के पद पर तैनात हैं, उन्हें 1 अगस्त 2025 से अगले आदेश तक दिल्ली के पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।

कौन हैं IPS एसबीके सिंह
IPS एसबीके सिंह AGMUT कैडर के 1988 बैच के ऑफिसर हैं। फिलहाल, वह होमगार्ड्स के डायरेक्टर जनरल के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वह मिजोरम के डीजीपी, अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी, स्पेशल सीपी टेक और पीआई स्पेशल सीपी एल एंड ओ, स्पेशल पुलिस आयुक्त (सुरक्षा), स्पेशल पुलिस आयुक्त (खुफिया), संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध), और दिल्ली पुलिस की EOW में एडिशनल सीपी रहे हैं।

तबादले को लेकर चर्चा में आए
बता दें कि साल 2022 में दिल्ली पुलिस में तैनात एसबीके सिंह का तबादला कर उन्हें होमगार्ड का डीजी बना दिया था। उनका तबादला तब हुआ था जब दिल्ली पुलिस में वापसी को महज 5 महीने ही हुए थे। उन्होंने दिल्ली पुलिस में 4 साल बाद उनकी वापसी की थी। इसलिए उनका तबादला काफी सुर्खियों में रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related