अमेरिका में ड्रीमलाइनर प्लेन से मिला मेडे कॉल

Date:

नई दिल्ली, 30 जुलाई 2025:- अमेरिका में यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान ‘बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर’ के लेफ्ट इंजन में उड़ान के दौरान खराबी आ गई। हादसे के वक्त प्लेन 5000 फीट की ऊंचाई पर था, जिसके बाद पायलटों ने “मेडे कॉल” (इमरजेंसी का मैसेज) भेजा।

यह हादसा 25 जुलाई को हुआ था, जिसकी खबर अब सामने आई है। पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) के साथ मिलकर हालात को संभाला।

फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, प्लेन 2 घंटे 38 मिनट तक हवा में रहा। इसने राजधानी वॉशिंगटन के उत्तर-पश्चिम में चक्कर लगाते हुए ईंधन खाली किया, ताकि लैंडिंग के लिए वजन कम हो सके।

12 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया का जो प्लेन क्रैश हुआ था, वह बोइंग कंपनी ‘787-8 ड्रीमलाइनर’ का ही था। तब यह विमान’ टेकऑफ के दो मिनट बाद ही क्रैश हो गया था। इस हादसे में 270 लोगों की जान गई थी।

बोइंग दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कॉमर्शियल एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरर कंपनी है। फ्रांस की एयरबस कंपनी पिछले महीने ही सबसे बड़ी कॉमर्शियल एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरर बनी है।​​​​

हादसे में किसी को चोट नहीं आई

यूनाइटेड एयरलाइंस के पायलटों ने 5000 फीट की ऊंचाई पर ही ईंधन खाली करने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद ATC ने उन्हें दूसरी उड़ानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए गाइड किया।

ईंधन खाली करने के बाद पायलटों ने रनवे 19 सेंटर पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) की मदद से लैंडिंग की इजाजत मांगी।

लैंडिंग के बाद खराब इंजन की वजह से विमान अपने आप रनवे से नहीं हट सका और उसे टो करके हटाना पड़ा। सोमवार तक यह विमान वॉशिंगटन डलेस एयरपोर्ट पर ही खड़ा रहा।

इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। यूनाइटेड एयरलाइंस और हवाई अधिकारियों ने इस तकनीकी खराबी की जांच शुरू कर दी है।

दो दिन पहले बोइंग का लैंडिंग गियर फेल हुआ था

अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को अमेरिकन एयरलाइंस के ‘बोइंग 737 मैक्स 8 विमान’ का लैंडिंग गियर फेल होने के कारण टेकऑफ रोकना पड़ा था। इस दौरान विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई थी।

यह फ्लाइट मियामी जा रही थी। विमान में कुल 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया।

हादसे में 6 लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) और एयरलाइंस मामले की जांच कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related