दिल्ली सरकार की नकली और एक्सपायरी दवाओं पर जीरो टॉलरेंस नीति रहेगी – डॉ. पंकज कुमार सिंह

Date:

• पश्चिम विहार में ₹1.3 करोड़ से अधिक की अवैध दवाएं जब्त, ड्रग्स कंट्रोल विभाग की बड़ी कार्रवाई

• ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने पश्चिमी दिल्ली में अवैध दवा भंडारण पर कसा शिकंजा

नई दिल्ली,। 29 जुलाई 2025 । दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में ड्रग्स कंट्रोल विभाग, दिल्ली सरकार ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹1.3 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध रूप से संग्रहित दवाएं जब्त की हैं। यह छापेमारी विभाग की इंटेलिजेंस सेल से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें एक आवासीय परिसर में बिना लाइसेंस के दवाओं के भंडारण और वितरण की जानकारी दी गई थी।

ड्रग्स कंट्रोल विभाग की एक विशेष टीम ने यह छापा मारा और बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान, टीम को बड़ी मात्रा में अच्छे ब्रांड्स की दवाएं बिना किसी वैध लाइसेंस के बिक्री और वितरण के उद्देश्य से संग्रहित मिलीं। यह स्पष्ट रूप से ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम का उल्लंघन है।

जब्त की गई दवाओं में कई सामान्यतः प्रिस्क्राइब की जाने वाली और उच्च मांग वाली दवाएं शामिल थीं, जैसे: Omeprazole capsules 20 mg (Omez®), Ketorolac tromethamine tablets 10 mg (KETOROL™-DT), Glimepiride tablets 1 mg (Amaryl®), Dapagliflozin tablets 10 mg (Forxiga®), Calcitriol and calcium capsules (Bio-D3® Plus), Formoterol fumarate and budesonide inhalers 400 and 200 strength (Foracort 400/200), Vildagliptin and metformin hydrochloride tablets 50 mg/500 mg (Jalra-M®), Metformin and Sitagliptin tablets 1000 mg/50 mg (Janumet®), Febuxostat tablets 40 mg (Furic 40®), Vildagliptin tablets 50 mg (Jalra®), और Telmisartan tablets (Telista 40®) आदि।

इस कार्रवाई के समय वहां मौजूद व्यक्ति वैध लाइसेंस या दवाओं के खरीद-बिक्री से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। विभाग ने नियमानुसार कुछ दवाओं के नमूने एकत्रित कर सरकारी विश्लेषक को गुणवत्ता जांच के लिए भेजे हैं। इसके साथ ही, प्रामाणिकता की पुष्टि के लिए कुछ नमूने संबंधित दवाओं के मैन्युफैक्चरर्स को भी भेजे गए हैं। शेष स्टॉक को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया है और न्यायालय से इसकी जब्ती के लिए आवश्यक अनुमति भी प्राप्त की गई है।

ड्रग्स कंट्रोल विभाग अब पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रहा है और इस अवैध गतिविधि में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ अभियोजन की कार्यवाही की जाएगी।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा:

“दिल्ली सरकार अवैध और बिना लाइसेंस वाली दवा गतिविधियों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हुए है। नकली या एक्सपायरी दवाओं से जुड़ी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम पूरे शहर में तलाशी और सीजर अभियान तेज कर रहे हैं, और यह इंफोर्समेंट अभियान नागरिकों को ऐसी अनैतिक गतिविधियों से बचाने के लिए लगातार जारी रहेगा।”

ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने यह भी दोहराया कि वह दिल्ली के नागरिकों तक केवल सुरक्षित, असली और गुणवत्ता-प्रमाणित दवाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विभाग की निगरानी लगातार जारी है और ऐसे अन्य उल्लंघनों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related