आज का दिन हमारी सेना के सौर्य, गौरव और विजय का दिन है जिसपर हर भारतीय को गर्व है – वीरेन्द्र सचदेवा

Date:

• बीजेपी नेताओं ने नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली । 26 जुलाई 25 । दिल्ली भाजपा द्वारा सभी 14 संगठनात्मक जिलों में आज कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में140 विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रुप से तिरंगा यात्रा, विजय यात्रा, शिक्षण संस्थानों में कारगिल विजय पर व्याख्यान, शहीद स्मारकों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम और शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने जैसी कई अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय सांसद, विधायक सहित प्रदेश के पदाधिकारी भी शामिल हुए। जिला कार्यक्रमों का संयोजन अशोक ठाकुर ने किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज इंडिया गेट स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद योगेन्द्र चंदोलिया एवं कमलजती सहरावत, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल और प्रदेश भाजपा मीडिया रिलेशन प्रमुख श्री विक्रम मित्तल भी उपस्थित थे जिन्होंने वॉर मेमोरियल में वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान और साहस की लिखी हुई गाथाओं को देखा।

इस मौके पर वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली और देश की जनता को कारगिल विजय दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हमारी सेना के सौर्य, गौरव और विजय का दिन है जिसपर हर भारतीय को गर्व है। उन्होंने कहा कि कारगिल की लड़ाई जो हमारे तत्कालिन प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजरपेयी के शासन में लड़ी गई थी, उसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को कूचलने का काम किया था।

सचदेवा ने कहा कि भारतीय सेना की जीत को आज सेलिब्रेट करने का दिन है। यह एक दिवस नहीं है बल्कि हर भारतीय को गौरवान्वित होने का दिन है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से ऑपरेशन सिंदूर हो या फिर सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया है, उसके प्रति हर भारतीय संकल्पित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related