प्रबंधन कोटे से दाख़िले में पूरी पारदर्शिता बरते संबद्ध संस्थान – आईपीयू

Date:

नई दिल्ली । 27 जुलाई 25 । आईपी यूनिवर्सिटी ने इस माह के शुरू में आयोजित दाख़िला नियामक समिति द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में संबद्ध संस्थानों को प्रबंधन कोटे से दिए जाने वाले दाख़िले में पूरी पारदर्शिता बरतने को कहा है।

यूनिवर्सिटी ने कहा है कि संबद्ध संस्थान इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी इच्छुक योग्य उम्मीदवार इस कोटे में आवेदन करने से वंचित न रह जाए।

इसके लिए संबद्ध संस्थान अपने वेबसाइट के होम पेज पर इस सूचना को प्रमुखता से जगह दे। ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करने वालों की सूची भी उस पर डाले।अगर उनके आवेदन में कोई त्रुटि है तो उसके निवारण का मौक़ा दे।

इस कोटे में आवेदन के लिए निर्धारित समयावधि में संबद्ध संस्थान ऑनलाइन दाख़िले का पोर्टल चौबीस घंटे खोल कर
रखे।यह भी ध्यान रखे कि आवेदकों को ऑफलाइन आवेदन जमा कराने में किसी तरह का कोई व्यवधान न हो।

इस संदर्भ में विस्तृत विवरण यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related