बेटे की शादी टूटने से किशोर कुमार को झटका लगा

Date:

नई दिल्ली, 26 जुलाई 2025 । सिंगर किशोर कुमार के गानों में हमेशा ऊर्जा और खुशी रहती थी, लेकिन निजी जीवन में उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया। बेटे की शादी टूटने के बाद किशोर कुमार को पहला दिल का दौरा पड़ा था।

रेडियो नशा से बातचीत में किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने बताया कि 1981 में उनकी शादी तय हुई थी। वह कोलकाता की एक लड़की से अरेंज मैरिज करने वाले थे। पिता किशोर इस शादी को लेकर काफी खुश थे।

अमित ने बताया कि किशोर ने तय किया था कि शादी के बाद वह मुंबई छोड़कर अपने होमटाउन खंडवा में बस जाएंगे

हांलाकि, शादी से ठीक दस दिन पहले पता चला कि जिस महिला से अमित की शादी होने जा रही थी, वह पहले से शादीशुदा थी। कार्ड्स भी छप चुके थे। इस खबर से किशोर को बड़ा झटका लगा था।

अमित ने बताया, “पापा यह सब सहन नहीं कर पाए। उन्होंने उसी दिन कोलकाता जाने की जिद की, जिस दिन मेरी शादी तय थी। वह बोले- 24 जनवरी को मैं कोलकाता जाऊंगा और तुम्हारे लिए लड़की ढूंढूंगा।”

अमित ने उन्हें मना किया, लेकिन किशोर नहीं माने। उन्होंने फ्लाइट ली, कोलकाता पहुंचे और वहीं उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

किशोर कुमार की तबीयत इसके बाद खराब रहने लगी। 1987 में 58 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related