दिल्ली की जनता को 30 से अधिक नए ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ की बड़ी सौगात मिलने वाली है- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

Date:

• दिल्लीवासियों को 75 और नए ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ समर्पित कर दिए जाएंगे

•स्वस्थ दिल्ली, सशक्त दिल्ली’ के संकल्प को पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार स्वास्थ्य ढांचे को विश्व स्तरीय बनाने जुटी है

नई दिल्ली । 21 जुलाई 25 । दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता मे सचिवालय में दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। इस उच्चस्तरीय बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ PWD, MCD, डीडीए, एनडीएमसी के अधिकारी भी मौजूद रहे।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की अहम बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिहं ने कहा कि इसी महीने दिल्लीवासियों को तीस से अधिक नए ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ की बड़ी सौगात मिलने वाली है। मंत्री ने कहा कि अगस्त महीने के अंत तक 75 और नए ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ बनाकर दिल्ली के नागरिकों को समर्पित कर दिए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि MCD के खाली पड़े समुदायिक केंद्रों, बारात घर, मार्केट में खाली पड़ी दुकानों, कम्युनिटी सेंटर, पॉली क्लिनिक, रेसिडेंशियल साइट के खाली पड़े स्थानों की पहचान कर दिल्ली सरकार ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ की स्थापना करने जा रही है। राजधानी दिल्ली के ग्रामीण इलाके के बस्ती विकास केंद्रों में भी ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ खोलने के लिए दिल्ली सरकार ने पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है। ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ के निर्माण के लिए MCD के कुल 429 स्थानों की पहचान चिन्हित की गई है, जिनमें से 98 जगहों के लिए एनओसी भी मिल चुकी है। दिल्ली में कुल 950 से अधिक स्थानों को चिन्हित कर वहां ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ स्थापित करने के लिए फिजिविलिटी की जांच की जा रही है। दिल्ली वासियों को समग्र, स्सती और सुलभ मेडिकल सुविधाएं प्रदान करने के लिए हमारी सरकार राजधानी में 1139 ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ खोलने के लिए कृतसंकल्प है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हमारी सरकार ‘स्वस्थ दिल्ली, सशक्त दिल्ली’ के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। राजधानी के प्रत्येक नागरिकों को सस्ती, सुलभ और विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए दिल्ली सरकार हेल्थ सेक्टर में इंफ्रास्ट्रक्टर से लेकर मेडिकल सुविधाओं को विश्व स्तरीय बनाने के लिए सरकारी अस्पतालों की बुनियादी ढांचे को लगातार मज़बूत बनाने में जुटी है। दिल्ली सरकार ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ से लेकर दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में वर्ल्ड क्लास मेडिकल सुविधाएं देने के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related