मनोज तिवारी ने कावड़ शिविरो में जाकर किये शिव भक्तों के दर्शन

Date:

नई दिल्ली । 22 जुलाई 25 । उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने बीती रात अपने संसदीय क्षेत्र के कावड़ शिविरों क्षत्रिय शिव कावड़ सेवा शिविर वजीराबाद रोड भजनपुरा रामेश्वर कावड़ सेवा समिति मोती महल नंद नगरी आदर्श कावड़ सेवा समिति विजय पार्क शिव कावड़ सेवा समिति आदर्श मोहल्ला शिव कावड़ सेवा समिति जीटी रोड श्यामलाल कॉलेज ओम शिव कावड़ सेवा समिति जीटी रोड कावड़ सेवा समिति मुरलीधर कबर पर पार्क न्यू सीलमपुर में जाकर शिव भक्तों के दर्शन किए उसके वाद समितियों के पदाधिकारी और कावड़ियों को अपने भजनों से झूमने के लिए मजबूर भी किया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर यूके चौधरी मास्टर विनोद कुमार मुकेश गोयल वीरेंद्र खंडेलवाल सहित कई पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर शिव भक्तों और कावड़ सेवा समितियां के पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कावड़ मेला और कावड़ियों की इस यात्रा के दौरान शिव भक्तों का भगवा समूह जब दिल्ली की ओर बढ़ता है तो एक भक्ति का माहौल पैदा होता है शिव भक्तों की तपस्या से उनकी मनोकामना तो पूर्ण होती ही है सेवा कार्यों में लगे लोगों को पुण्य का लाभ मिलता है उन्होंने कहा ऐसे सिव भक्तों का दर्शन कर दिल्ली धन्य है और दिल्ली सरकार की अभूतपूर्व व्यवस्था उसकी भक्ति भाव का प्रतीक है मैं कामना करता हूं कि भगवान भोलेनाथ शिव भक्तों के साथ-साथ दिल्ली के सभी लोगों को कल्याण समृद्धि और नकारात्मक विचार वाले लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related