SBI की UPI सर्विस आज रात बंद रहेगी

Date:

नई दिल्ली । 21 जुलाई, 2025। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। आज रात SBI के UPI यूजर्स 12:15 से 1:00 बजे तक के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

बैंक ने बताया है कि तकनीकी मेंटेनेंस के कारण UPI सर्विस में करीब 45 मिनट तक रुकावट रहेगी। इस दौरान ग्राहकों को SBI UPI के जरिए पैसे भेजने और लेने में असुविधा हो सकती है।

सिस्टम अपग्रेडेशन करेगा SBI

SBI ने बताया कि यह डाउनटाइम जरूरी मेंटेनेंस और सिस्टम अपग्रेडेशन के लिए रखा गया है, ताकि ग्राहकों को आगे और बेहतर डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं मिल सकें।

डाउनटाइम में UPI Lite चलाएं यूजर्स

बैंक ने सलाह दी है कि इस डाउनटाइम के दौरान ग्राहक UPI Lite सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो सामान्य UPI से अलग है और बंदी के वक्त भी चालू रहेगी। जिससे छोटी रकम के लेन-देन में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

कैसे करें UPI लाइट का इस्तेमाल?

UPI लाइट असल में UPI का एक सिंप्लिफाइड वर्जन है। यह बैंक का सर्वर डाउन होने पर भी काम करता है। इसमें छोटे ट्रांजैक्शन (₹500 तक) बिना हर बार UPI PIN डाले किए जा सकते हैं।

  • कोई भी UPI-एप ओपन करें (जैसे फोनपे, Paytm, BHIM या GPay)।
  • होमस्क्रीन पर दिख रहे UPI लाइट सेक्शन में जाएं।
  • SBI अकाउंट लिंक करके UPI लाइट एक्टिवेट करें।
  • UPI लाइट वॉलेट में बैलेंस ऐड करें (एक बार में अधिकतम ₹2,000)।
  • इससे बिना बैंक अप्रूवल का इंतजार किए तुरंत पेमेंट कर सकते हैं।
  • किराना, चाय की दुकान, ऑटो-रिक्शा, ट्रैवल किराए जैसे छोटे खर्चों के लिए यह अच्छा ऑप्शन है।
  • इससे आपको न तो हर बार SMS की जरूरत होती है, न ही हर पेमेंट के लिए PIN डालना पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related