नई दिल्ली । 20 जुलाई 25। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने दुर्गापुरी चौक स्थित सांसद कैंप कार्यालय में स्थानीय लोगों से जन समस्याएं सुनी और कई समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार महामंत्री दुष्यंत वर्मा सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र खंडेलवाल भाजपा नेता आशीष तिवारी अनिल वशिष्ठ आनंद त्रिवेदी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जनसुनवाई के दौरान मीत नगर वजीराबाद रोड स्थित रेलवे लाइन के अंडर पास मौजपुर चौक से दुर्गापुरी चौक के बीच 100फुटा रोड पर अतिक्रमण पीने के पानी की समस्या के साथ-साथ कई छोटी बड़ी समस्याएं स्थानीय लोगों ने सांसद मनोज तिवारी के समक्ष रखी। पिछली जनसुनवाई में कुछ लोगों ने मीत नगर गोकलपुर सबोली हाल्ट पर कावड़ मेला स्पेशल और 74023 के ठहराव की मांग रखी थी जिसके पूरा होने पर निवासियों ने सांसद मनोज तिवारी का धन्यवाद किया।
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जनसुनवाई का दायरा और बढ़ाया जाएगा और संगठन संरचना को शामिल कर मंडल अध्यक्षों के माध्यम से जनता की समस्याओं का संकलन किया जाएगा संबंधित विभाग से समन्वय कर समस्या का निराकरण कर सरकार के साथ-साथ संगठन की भी जानता के बीच सक्रियता बढ़ाई जाएगी उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद को मिले इसके लिए योजनाओं को जनता के बीच लाने का काम भी जनसुनवाई के दौरान किया जाएगा
