टेस्ला का भारत में पहला शोरूम ओपन हुआ

Date:

नई दिल्ली । 15 जुलाई 25 । दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला का पहला शोरूम आज यानी, 15 जुलाई को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खुल गया है। अभी केवल मॉडल Y कार भारत में बेची जाएगी। इसकी कीमत 60 लाख रुपए से शुरू है। ये अमेरिका की तुलना में 28 लाख रुपए ज्यादा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस टेस्ला शोरूम के उद्घाटन समारोह में पहुंचे।

एक्सपीरियंस सेंटर के तौर पर काम करेगा टेस्ला का शोरूम

ये स्टोर लोगों के लिए एक एक्सपीरियंस सेंटर के तौर पर काम करेगा। यानी यहां न सिर्फ गाड़ियां बेची जाएंगी, बल्कि लोग टेस्ला की टेक्नोलॉजी और फीचर्स को भी करीब से देख सकेंगे।

इवेंट में खास मेहमान और मीडिया के लोग शामिल हो रहे हैं। इसके बाद जल्द ही आम जनता के लिए भी शोरूम खोल दिया जाएगा। अभी केवल मॉडल Y को भारत में लॉन्च किया है।

इसे चीन से आयात किया गया है इसलिए इंपोर्ट ड्यूटी लगने के बाद कीमत 60 लाख रुपए है। आने वाले वक्त में कंपनी स्थानीय उत्पादन पर भी विचार कर सकती है, जिससे कीमतें कम हो सकती हैं। हालांकि, टेस्ला ने अभी तक मैन्युफैक्चरिंग के प्लान के बारे में नहीं बताया है।

टेस्ला कारों की बुकिंग और डिलीवरी कब से शुरू होगी?

टेस्ला की वेबसाइट के मुताबिक आज यानी 15 जुलाई से ही आप मॉडल Y ऑर्डर कर सकते हैं। इसे दो वैरिएंट में उतारा गया है। इसकी शुरुआती कीमत 60 लाख रुपए है और रेंज 500 Km मिलेगी। दूसरे वैरिएंट की कीमत 67.89 लाख रुपए है। इसमें 622 Km की रेंज मिलेगी। अक्टूबर से इसकी डिलीवरी शुरू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related