दिल्ली के पर्यावरण के लिये कांग्रेस और आप सरकारों ने कुछ नहीं किया सिर्फ लोगों को गुमराह ही किया गया– आशीष सूद

Date:

  • सूद ने जनकपुरी में ” एक पेड़ माँ के नाम – 2.0 अभियान के तहत पौधरोपण किया।

नई दिल्ली । 15 जुलाई 25 । दिल्ली के शिक्षा,गृह और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र जनकपुरी के A -2, ब्लॉक पार्क, राम वाटिका में दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे वन महोत्सव के अंतर्गत एक ‘पेड़ मां के नाम -2.0’ के तहत अपनी माताजी सुशील देवी के नाम पर सागवान का पौधरोपण किया। उनके साथ साथ पश्चिमी दिल्ली की लोकसभा सांसद कमलजीत शहरावत ने भी अपनी माता जी ज्ञान देवी के नाम पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंत्री ने क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली को प्रदूषण के अंधकार से बाहर निकालने और एक स्वच्छ, सुरक्षित व हरित राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए दिल्ली सरकार दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में कई स्तरों पर काम कर रही है। दिल्ली को ‘गैस चेंबर’ से ‘ग्रीन कैपिटल’ में बदलने के लिए सरकार के साथ साथ समाज और प्रत्येक नागरिक को मिलकर काम करना होगा।
यह केवल पेड़ लगाने का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारी माँ धरती के प्रति हमारी संयुक्त जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। यह आने वाली पीढ़ियों को जीवन देने का प्रण है। यह एक ऐसा संकल्प है, जिसके माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों को जीवन और हरियाली का उपहार देना चाहते हैं।

उन्होंने यह भी बताया की ‘मां के नाम एक पेड़ लगाना’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक दूरदर्शी पहल और उनका प्रकृति के प्रति लगाव को दर्शाता है। यह विषय देखने में भले ही छोटा लगे—एक पेड़ मां के नाम—लेकिन इसका भाव और महत्व बहुत गहरा है। यह अभियान हमारी संस्कृति, हमारी भावनाओं और पर्यावरण से गहराई से जुड़ा हुआ है।

मंत्री आशीष सूद ने कहा कि पेड़ लगाना और बीज बोना केवल एक पर्यावरणीय कार्य नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति एक प्रकार की सच्ची देशभक्ति है। यह भावना हम सभी के भीतर निरंतर बनी रहनी चाहिए ताकि हम पेड़ों की देखभाल करें और उनकी सुरक्षा और संरक्षण को भी अपनी जिम्मेदारी समझें।

सूद ने दिल्ली में पर्यावरण के असंतुलन को लेकर पूर्व सरकारों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पिछले 27 वर्षों में किसी सरकार ने यह नहीं सोचा कि दिल्लीवासियों को स्वच्छ हवा कैसे उपलब्ध कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर दिल्ली के लोगों को केवलमात्र गुमराह ही किया गया था।

मंत्री ने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की कि अब तक दिल्ली में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी लोग प्रदूषण की गम्भीर समस्या से जूझ रहे थे लेकिन दिल्ली सरकार के प्रयासों से देश की राजधानी की पहचान अब स्वच्छ शहर के रूप में होने लगी है।

सूद ने बताया कि दिल्ली में वृक्षारोपण इस सोच के साथ किया जा रहा है कि दिल्ली के लोगों का भविष्य बेहतर हो सके। वह स्वच्छ हवा में सांस ले सकें। उन्होंने कहा कि यह दृष्टिकोण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से राष्ट्रीय स्तर पर अपनाया जा रहा है और अब दिल्ली सरकार भी इसी दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस वर्ष 70 लाख पौधे लगाने का एक विशाल लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से अपील भी की कि पौधों को लगाने के साथ साथ पौधों के संरक्षण पर भी ध्यान दें। कई बार देखा गया है पौधे लगा तो दिए जाते है लेकिन वह बिना पानी और पर्याप्त देखभाल के सूखकर मर जाते हैं इसलिए पौधों को लगाने के बाद उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रूसी तेल खरीद पर केंद्र पर भड़की कांग्रेस

नई दिल्ली, 07 मार्च 2026 । रूस से कच्चा...

धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज: डबल रोल में रणवीर सिंह का दमदार अंदाज

नई दिल्ली, एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म Dhurandhar 2...

अहमदाबाद की पिच सेमीफाइनल की तरह बैटिंग फ्रेंडली होगी

नई दिल्ली, वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद...

भारत-न्यूजीलैंड जहां साउथ अफ्रीका से हारे, वहीं वर्ल्डकप फाइनल खेलेंगे

नई दिल्ली, आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अब बेहद दिलचस्प...