दिल्ली सरकार कश्मीरी हिन्दू समाज को न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है – आशीष सूद

Date:

नई दिल्ली । 14 जुलाई 25 । दिल्ली के शिक्षा ,गृह एवं ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने आज दिल्ली सचिवालय में कश्मीरी हिन्दू विस्थापितों के पुर्नवास, सुरक्षा तथा अन्य मुद्दों के निस्तारण हेतु एक अहम बैठक की ।
वैठक के बाद आशीष सूद ने बताया की हम सब भली-भांति जानते हैं कि पूर्ववर्ती सरकारों का कश्मीरी हिंदू समुदाय के प्रति रवैया कैसा रहा है। उनकी कश्मीरी हिन्दू समाज के प्रति उदासीनता जो कई बार शत्रुतापूर्ण भी प्रतीत होती है, कश्मीरी हिंदुओं की पीड़ा के प्रति उनके व्यवहार और वर्षों तक चली निष्क्रियता में साफ झलकती है। जिस प्रकार से ‘कश्मीर फाइल्स’ की खिल्ली उड़ाई गई थी। वह कश्मीरी हिंदू समाज के प्रति उनकी दुर्भावना को दर्शता है। 1990 से गृह मंत्रालय के माध्यम से कश्मीरी हिन्दू समाज को जो कुछ रिलीफ मिल रही थी 30 जून 2024 से उसमें बाधा आई थी। पिछले दिनों हमारी सरकार बनते ही उसका कुछ निस्तारण भी किया गया है।

उन्होंने कहा कि कश्मीरी विस्थापित हिन्दू समाज के कुछ विशेष मुद्दे थे उस संदर्भ में कश्मीरी विस्थापित हिंदू समाज ने आकर मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखी थी। मुख्यमंत्री ने उन्हें सुना और उनकी समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया । हम कश्मीरी विस्थापित समाज के साथ खड़े है। हम उनके दुख को बांटने के लिए उनके साथ हरदम हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री उनके कष्ट को उनके आंसुओं को भलीभांति समझती है और उनके निदान के लिए गम्भीरता से सोच भी रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related