योग भारत की सभ्यता की गहराइयों से उपजा जीवन जीने का समग्र मार्ग है” — विजेन्द्र गुप्ता गुप्ता

Date:

  • अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं वेलनेस एक्सपो का विधान सभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने किया उद्घाटन
  • कहा कि जो प्रकृति को अपनाता है, वही वास्तव में ईश्वर को देख सकता है

नई दिल्ली, 11 जुलाई 2025 । दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आठवें अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं वेलनेस एक्सपो 2025 एवं 15वीं आरोग्य संगोष्ठी का उद्घाटन किया। नमो गंगे ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय आयोजन (11 से 13 जुलाई 2025) स्वास्थ्य, आयुष, योग, पोषण, फिटनेस, जैविक कृषि, जीवनशैली और समग्र स्वास्थ्य से जुड़े विशेषज्ञों, संस्थानों, शोधकर्ताओं और उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान कर रहा है।

मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्घाटन वक्तव्य में गुप्ता ने कहा कि भारत के पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के समन्वय से ही एक स्वस्थ, आत्मनिर्भर और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

अध्यक्ष ने कहा कि आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और योग जैसी भारतीय विधाएं केवल रोगों का उपचार नहीं, बल्कि जीवन को पूर्णता, आनंद, ऊर्जा और उत्साह से भरने की विधियां हैं।उन्होंने प्राकृतिक जीवनशैली और संतुलित आहार के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि “जो व्यक्ति वास्तव में ईश्वर को देखना चाहता है, उसे सबसे पहले प्रकृति को अपनाना चाहिए”।

गुप्ता ने नमो गंगे ट्रस्ट के सतत प्रयासों और आयुष मंत्रालय के साथ दशकों से चले आ रहे उनके सहयोग के लिए बधाई दी। उन्होंने योग की गहराई को रेखांकित करते हुए कहा कि “योग मात्र शरीर को मोड़ने की कला नहीं, बल्कि चेतना को विस्तार देने की संस्कृति है।” उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज़ में यह भी कहा कि “शरीर की देखभाल करते समय यह ध्यान रखें कि हम बाइक की सर्विसिंग नहीं करा रहे हैं, बल्कि जीवन के प्रति सचेत, संतुलित और समर्पित होना सीख रहे हैं।”

उद्घाटन समारोह के उपरांत, अध्यक्ष ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें आयुष पद्धतियों, पोषण, जैविक खेती, हर्बल उत्पाद, वेलनेस सेवाएं, स्वास्थ्य उपकरण, मेडिसिनल प्लांट्स, इको-फ्रेंडली जीवनशैली वस्तुएं, स्पिरिचुअल हीलिंग, अकादमिक एवं अनुसंधान संस्थान, अस्पताल एवं डायग्नोस्टिक तकनीकें प्रमुख रूप से प्रदर्शित की गई हैं।

यह एक्सपो न केवल स्वास्थ्य क्षेत्र के उद्योगों और विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करता है, बल्कि जनसामान्य को भी समग्र और सतत जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related