दिल्ली-NCR में भूकंप, 10 सेकेंड तक झटके महसूस हुए

Date:

नई दिल्ली। 10 जुलाई 25 । दिल्ली में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। यहां रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 थी। इसकी वजह से दिल्ली और NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए। किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

हरियाणा के जींद और बहादुरगढ़ के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के इलाकों में भी 10 सेकेंड तक झटके आए। बीते छह महीने में दिल्ली और NCR में तीसरी बार भूकंप आया है। इससे पहले 19 अप्रैल और 17 फरवरी को भी भूकंप आया था।

19 अप्रैल: 5.8 तीव्रता का भूकंप, केंद्र अफगानिस्तान था ​​​​ अफगानिस्तान में 19 अप्रैल की दोपहर 12:17 बजे रिक्टर स्केल पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका असर जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-NCR तक महसूस किया गया था। जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप का असर जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया।

17 फरवरी: 4 तीव्रता का भूकंप, केंद्र नई दिल्ली था दिल्ली-NCR में 17 फरवरी की सुबह करीब 5:36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। ढाई घंटे बाद सुबह 8 बजे बिहार के सिवान में भी भूकंप आया। दोनों जगह रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई।

भूकंप का केंद्र नई दिल्ली में जमीन में पांच किमी की गहराई में था। भूकंप के तेज झटकों से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए थे। हालांकि, किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related