आतिशी मार्लेना ने एक बार फिर अपनी एवं अपनी पार्टी की आराजक सोच का प्रमाण दिया है – वीरेन्द्र सचदेवा

Date:

  • दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने लोगों की परेशानी को समझते हुए संवेदनशीलता से पुनः विचार कर प्रतिबंध को स्थगित किया

नई दिल्ली । 8 जुलाई 25 । दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि पुरानी गाड़ियों पर प्रदूषण के दृष्टिकोण से लगे एन.जी.टी. प्रतिबंध से राहत दिलाने के लिए दिल्ली सरकार के सर्वोच्च न्यायालय जाने के निर्णय को नाटक बता कर दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी मार्लेना ने एक बार फिर अपनी एवं अपनी पार्टी की आराजक सोच का प्रमाण दिया है।

दस साल तक अरविंद केजरीवाल एवं खुद आतिशी मार्लेना की सरकारों ने एन.जी.टी. के 2015 से लगाये प्रतिबंध से न्यायिक राहत दिलाने का कोई प्रयास नही किया और ऐसी खराब स्थिती ला दी जहां भाजपा सरकार के पास सम्बंधित आदेश के पालन के सिवाय कोई विकल्प नही था।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि न्यायिक पंचाट दबाव में पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के दो दिन में ही दिल्ली की श्रीमती रेखा गुप्ता ने लोगों की परेशानी को समझते हुए संवेदनशीलता से पुनः विचार कर प्रतिबंध को स्थगित किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की दिल्ली सरकार न्यायलय में लोगों की असुविधा को रखेगी और मुझे पूरा विश्वास है की सभी मैकेनिकली फिट वाहनों को न्यायिक राहत दिलवायेगी।
आतिशी मार्लेना के पेंशन पर दिए गए बयान पर हमला बोलते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा नेकहा कि आतिशी मार्लेना का ब्यान अरविंद केजरीवाल सरकार के दौरान पेंशन वितरण में प्रति वर्ष हुए रूपए दो सौ करोड़ से अधिक के घोटाले पर लीपापोती करने का प्रयास है

उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल उठाने से पहले आतिशी मार्लेना दिल्ली वालों को जवाब दें की जांच में 60 हजार से अधिक पेंशनधारी महिलाएं पंजीकृत गृह पते पर क्यों नही मिलीं और क्यों हजारों डुप्लीकेट पेंशन के मामले पकड़े गये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related