कपिल मिश्रा द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान मीट-मांस की दुकानों को बंद करने के निर्णय का जोरदार स्वागत : जय भगवान गोयल

Date:

नई दिल्ली। 8 जुलाई 25 । यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान राजधानी में मीट और मांस की दुकानों को बंद कराने के निर्णय का जोरदार स्वागत किया है।

गोयल ने कहा कि यह निर्णय हिन्दू समाज की आस्था का सम्मान करने वाला है। प्रत्येक वर्ष सावन के पवित्र माह में लाखों कांवड़िये हरिद्वार व अन्य तीर्थस्थलों से गंगाजल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। इस दौरान मार्ग में खुलेआम मांस-मछली की बिक्री से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत होती थीं। अब इस निर्णय से श्रद्धालुओं की आस्था को संबल मिलेगा और राजधानी में एक पुण्य वातावरण का संचार होगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में जहां-जहां भी कांवड़ शिविर लगाए गए हैं उनके 500 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के मीट मांस की बिक्री न हो और न ही मीट-मांस की दुकान खुली होनी चाहिए। गोयल ने सभी जिलों के प्रशासन से आग्रह किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान स्वच्छता, कानून-व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related