आईपी यूनिवर्सिटी शुरू करेगी टॉय डिज़ाइन में बी. डिज़ाइन प्रोग्राम

Date:

नई दिल्ली,। 6 जुलाई 25 । आईपी यूनिवर्सिटी टॉय डिज़ाइन और डेवलपमेंट में विशेषज्ञता के साथ 4-वर्षीय बैचलर इन डिज़ाइन (बी.डिज़ाइन) प्रोग्राम शुरू करने की योजना बना रही है।

यह प्रोग्राम टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया के साथ शैक्षणिक सहयोग में शुरू किया जाएगा।

यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी के ईस्ट कैंपस में स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ डिज़ाइन एंडइनोवेशन (यूएसडीआई) में संचालित होगा। इस प्रोग्राम का उद्देश्य खिलौना निर्माण में नवाचार और तकनीकी एकीकरण को बढ़ावा देना है, जो भारत को खिलौना निर्माण के लिए एक वैश्विक केंद्र बनाने के सरकार के दृष्टिकोण को बढ़ावा देगा।

4 से 7 जुलाई 2025 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित 16वें टॉय बिज़ इंटरनेशनल बी2बी प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह के दिन यूनिवर्सिटी ने इसे शुरू करने पर मन बनाया है।

ज्ञातव्य है कि यूएसडीआई इस प्रदर्शनी में भाग ले रही है।यूएसडीआई और यूनिवर्सिटी के दूसरे स्कूल यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स(यूएसएआर) के सहयोग से इस प्रदर्शनी में भागीदारी की गई है।

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने किया।

प्रदर्शनी में यूएसडीआई ने खिलौना डिज़ाइन और नवाचार क्षेत्र में अग्रणी कार्य प्रदर्शित किया। छात्रों ने स्वदेशी शैक्षिक खिलौने, खेल और इंटरैक्टिव रोबोट प्रस्तुत किए, जिन्हें व्यापक प्रशंसा मिली।

यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो. (डॉ.) महेश वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि भारत का खिलौना उद्योग 3 बिलियन डॉलर से भी ज़्यादा का है और तेज़ी से बढ़ रहा है।भारतीय खिलौनों की पूरी दुनिया में भारी मांग है।

उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी भारत के बढ़ते खिलौना उद्योग के शोकेस का एक बड़ा मंच है।

उन्होंने कहा कि इस उद्योग के लिए योग्य पेशेवरों की मांग बढ़ रही है।इस प्रोग्राम को शुरू कर यूनिवर्सिटी इस डिमांड गैप को पूरा करने की कोशिश करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related