नई दिल्ली, 4 जुलाई 25 । आईपी यूनिवर्सिटी के “स्पोर्ट्स ” कोटा के लिए 20 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। सत्र 2025-26 के दाख़िले के लिए यूनिवर्सिटी के 15 यूनिवर्सिटी स्कूल और एक स्पेशलाइज्ड सेंटर के एक-एक प्रोग्राम के लिए एक अतिरिक्त सीट इस कोटा के लिए निर्धारित की गई है।
यह सूची यूनिवर्सिटी के वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इच्छुक आवेदक को पचीस सौ रूपये के आवेदन शुल्क के साथ आवेदन 20 जुलाई तक यूनिवर्सिटी सुविधा केंद्र में जमा कराना है। आवेदन शुल्क की राशि भी ऑनलाइन जमा करनी है।उसका लिंक भी यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इसके बारे में विस्तृत विवरण यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है ।
