नई दिल्ली, 3 जुलाई 25 । आईपी यूनिवर्सिटी को भारत मंडपम में दिल्ली सरकार के वन विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय वन महोत्सव में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
यह प्रशस्ति पत्र यूनिवर्सिटी के पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल करने और पर्यावरणीय संरक्षण में अपने ईको-क्लब के ज़रिए सामुदायिक भागीदारी को प्रमोट करने के लिए दिया गया।
यूनिवर्सिटी को यह प्रशस्ति पत्र दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता द्वारा दिया गया।
यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ एनवायरनमेंट मैनेजमेंट के डीन प्रो. वरुण जोशी ने इस प्रशस्ति पत्र को यूनिवेटसिटी की ओर से रिसीव किया।
इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो. (डॉ.) महेश वर्मा ने कहा कि यह यूनिवर्सिटी के लिए गर्व की बात है।यूनिवर्सिटी ने पिछले कई वर्षों में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। दोनों कैंपस को हरा-भरा रखने पर जोर दिया जा रहा है।
यूनिवर्सिटी की स्थापना की रजत जयंती पर आस-पास के पचीस गाँवों को गोद लिया गया था। उन गाँवों को भी हरियाली से आच्छादित करने की मुहिम है।
उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी का शुरू से बृक्षारोपण पर जोर रहा है और इसी वजह से इसे ग्रीन कैंपस का अवार्ड भी मिल चुका है।
