सेंसेक्स 200 अंक नीचे 83,500 पर कारोबार कर रहा

Date:

नई दिल्ली । 2 जुलाई 25 । हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 2 जुलाई को सेंसेक्स करीब 200 अंक गिरकर 83,540 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 70 अंक की गिरावट है, ये 25,480 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा और TCS में 1% से ज्यादा की तेजी है। HDFC, बजाज फिनसर्व और इटरनल (जोमैटो) नीचे हैं।

निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में तेजी है। NSE का IT इंडेक्स 1.54% चढ़ा है। मेटल और फार्मा में भी तेजी है। FMCG और सरकारी बैंकों में मामूली गिरावट है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.98% गिरकर 39,594 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 1.17% चढ़कर 3,053 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.63% चढ़कर 24,223 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.058% गिरकर 24,223 पर कारोबार कर रहा है।
  • 1 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.91% चढ़कर 44,495 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.82% नीचे 20,203 पर और S&P 500 0.11% नीचे 6,198 पर बंद हुए।

1 जुलाई को घरेलू निवेशकों ने ₹771 करोड़ के शेयर खरीदे

  • 1 जुलाई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 1,970.14 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 771.08 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
  • जून महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹72,673.91 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।
  • मई महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 11,773.25 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹67,642.34 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

कल बाजार में रही थी मामूली तेजी

हफ्ते को दूसरे कारोबारी दिन आज (मंगलवार, 1 जुलाई) सेंसेक्स 91 अंक चढ़कर 83,697 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 25 अंक की तेजी रही, ये 25,542 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट रही। BEL, रिलायंस, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट 2.60% चढ़े। एक्सिस बैंक, ट्रेंट, इटरनल और टेक महिंद्रा 2% तक गिरे।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 शेयरों में गिरावट रही। NSE का मीडिया इंडेक्स 1.31% गिरा। IT, रियल्टी और ऑटो शेयरों में भी गिरावट रही। मेटल, फार्मा और सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related