IND vs ENG दूसरा टेस्ट आज से

Date:

नई दिल्ली । भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम पर खेला जाएगा। 143 साल पुराने इस ऐतिहासिक मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब है। टीम को यहां टेस्ट में अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई।

फिलहाल, शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। टीम को पहले टेस्ट में 5 विकेट की हार झेलनी पड़ी। टीम इंडिया को सीरीज बराबर करने के लिए दूसरा टेस्ट जीतना ही होगा। मौजूदा स्क्वॉड में शामिल 18 में से 11 भारतीय प्लेयर्स के पास इस मैदान पर खेलने का अनुभव भी नहीं है।

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग-11 में शामिल करने पर फैसला टॉस के दौरान लेंगे।

एजबेस्टन में इंग्लैंड से टेस्ट नहीं जीता भारत भारतीय टीम बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर पिछले 58 साल से टेस्ट मैच खेलते आ रही है। टीम ने यहां इंग्लैंड से पहला मैच 1967 में खेला था। तब से अब तक भारतीय टीम ने इस मैदान पर 8 टेस्ट खेले, लेकिन किसी में भी जीत नसीब नहीं हुई। भारतीय टीम ने यहां 39 साल पहले 1986 में एक ड्रॉ मैच खेला था, टीम को बाकी 7 मुकाबलों में हार मिली।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड में अपना सफर 1932 में शुरू किया था। तब से अब तक दोनों टीमों के बीच 137 टेस्ट मैच खेले गए। इनमें 52 टेस्ट इंग्लैंड ने अपने नाम किए, जबकि 35 मैच टीम इंडिया ने जीते। वहीं, 50 टेस्ट ड्रॉ भी रहे। भारत ने इंग्लैंड में 68 टेस्ट खेले और 9 ही मैच जीते, टीम ने यहां 22 टेस्ट ड्रॉ भी कराए हैं। हालांकि, 37 मुकाबलों में इंग्लैंड को जीत मिली।

पिछले एक साल में पंत ने सबसे ज्यादा रन बनाए पिछले एक साल में ऋषभ पंत ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 11 मैचों में 46.45 के एवरेज से 929 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं, पंत ने पिछले मैच की दोनों पारियों में शतक लगाए थे। उनके अलावा, यशस्वी जायसवाल ने एक जून 2024 के बाद भारत की ओर से 41.66 के औसत से 875 रन बनाए हैं। जायसवाल ने पिछले मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी। इन दोनों के अलावा, फैंस की नजरें केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल पर होंगी। इन दोनों ने भी पिछले मैच में शतक बनाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रूसी तेल खरीद पर केंद्र पर भड़की कांग्रेस

नई दिल्ली, 07 मार्च 2026 । रूस से कच्चा...

धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज: डबल रोल में रणवीर सिंह का दमदार अंदाज

नई दिल्ली, एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म Dhurandhar 2...

अहमदाबाद की पिच सेमीफाइनल की तरह बैटिंग फ्रेंडली होगी

नई दिल्ली, वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद...

भारत-न्यूजीलैंड जहां साउथ अफ्रीका से हारे, वहीं वर्ल्डकप फाइनल खेलेंगे

नई दिल्ली, आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अब बेहद दिलचस्प...