शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखा गया — सेंसेक्स और निफ्टी स्थिर, मिड-स्मॉल कैप में हल्की कमजोरी”

Date:

नई दिल्ली । 01 जुलाई 25। हफ्ते को दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 1 जुलाई को सेंसेक्स करीब 40 अंक चढ़कर 83,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 20 अंक की तेजी है, ये 25,530 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट है। एशियन पेंट्स और BEL करीब 2% ऊपर हैं। एक्सिस बैंक और ट्रेंट 1% तक गिरे हैं।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 शेयरों में तेजी है। NSE के IT, रियल्टी, ऑटो, बैंकिंग और हेल्थकेयर सहित सभी सेक्टर्स में मामूली गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.00% ऊपर 40,082 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 1.60% चढ़कर 3,121 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.87% गिरकर 24,072 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.59% ऊपर नीचे 3,444 पर बंद हुआ।
  • 30 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.63% चढ़कर 44,095 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.47% ऊपर 20,369 पर और S&P 500 0.52% चढ़कर 6,204 पर बंद हुए।

जून में घरेलू निवेशकों ने ₹72,674 करोड़ के शेयर खरीदे

  • 30 जून को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 831.50 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,497.44 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
  • जून महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹72,673.91 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।
  • मई महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 11,773.25 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹67,642.34 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

सोमवार को बाजार में रही थी 452 अंक की गिरावट

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार, 30 जून को सेंसेक्स 452 अंक गिरकर 83,606 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 121 अंक की गिरावट रही, ये 25,517 पर आ गया।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट रही। ट्रेंट का शेयर 3.10% चढ़ा, BEL और SBI में भी 2% तक की तेजी रही। एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति के शेयरों में 2% से ज्यादा की गिरावट रही।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी और 31 में गिरावट रही। NSE के सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 2.66% की तेजी रही। फार्मा, IT, मीडिया और हेल्थकेयर में भी 1% की तेजी रही। वहीं, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑटो में 1% तक की गिरावट रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related