नई दिल्ली, 1 जुलाई 25 । पार्ट अकादमिक फ़ीस के मल्टीपल ट्रांजैक्शंस को रोकने के लिए आईपी यूनिवर्सिटी ने विभिन्न प्रोग्राम के आवेदकों को सलाह दी है कि जल्दबाज़ी में इस फ़ीस का भुगतान न करें।
काउंसलिंग के हर राउंड में सीट आवंटित होने पर इस फ़ीस के भुगतान के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। येसे में जल्दबाजी करने की कोई ज़रूरत नहीं है।
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के समय इंटरनेट कनेक्टिविटी, इत्यादि भी चेक कर लें।
ट्रांजैक्शन के बाद यह सुनिश्चित कर लें कि
पेमेंट ट्रांसफर हो गया है या नहीं।
अगर नहीं हुआ है तो फिर पेमेंट कर दें।मल्टीपल पेमेंट होने पर एक पेमेंट को छोड़ कर बाकी सारे पेमेंट ऑनलाइन लौटा दिए जायेंगे।
आईसीआईसीआई बैंक के ईजी पे पोर्टल के ज़रिए पार्ट अकादमिक फ़ीस जमा करने वाले
आवेदकों को यूनिवर्सिटी की सलाह है कि किसी भी असुविधा की स्थिति में वे सहायता के लिए मेल आईडी aanchal@icicibank.com पर
मेल कर सकते हैं।
इसके अलावा उस बैंक के हेल्पलाइन नंबर 9211938619 पर बात कर बैंक के प्रतिनिधि से सहायता प्राप्त किया जा सकता है।
इस बारे में विस्तृत विवरण यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है ।
