श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबन्ध समिति द्वारा संचालित वैदिक विद्यालय एक दशक से दे रहा निरन्तर शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम

Date:

नई दिल्ली /उज्जैन I 27 जून 2025। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित श्री महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में दिनांक 26.6.2025 को महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान ने बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया है। जिसमें वैदिक प्रशिक्षण शोध संस्थान में अध्यनरत 10वीं तथा 12वीं के छात्रों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हो कर शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया है।

दोनों कक्षाओं में सिर्फ एक एक छात्र ही द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं अनुत्तीर्ण कोई भी नहीं है।

ज्ञात हो कि, श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबन्ध समिति द्वारा संचालित प्रतिष्ठा पूर्ण शैक्षणिक इकाई वर्ष 2010 श्री महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान से संचालित है। यहां देशभर से छात्र वैदिक शिक्षा के साथ आधुनिक विषयों का अध्ययन कर रहे हैं। विद्यालय के विशाल परिसर में आवासीय शैक्षणिक भवन अलग-अलग बनाए गए हैं, यहां समृद्ध खेल का मैदान स्थित है। छात्रों के सर्वांगीण विकास का ध्यान रखते हुए आउट डोर एवं इण्डोर खेल सामग्री पर्याप्त मात्रा में जुटाई गई है। छात्रों के भोजन का जिला खाद्य अधिकारी के निरीक्षण एवं परीक्षण उपरांत मानक स्तर की खाद्य सामग्री का ही उपयोग किया जाता है। यहां उच्च प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा वेद, दर्शन, व्याकरण, संस्कृत साहित्य एवं वैदिक गणित के साथ आधुनिक विषय सामाजिक अध्ययन, अंग्रेजी एवं कंप्यूटर का
प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related