नई दिल्ली । जून 25 । वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कुमार तोगा, राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी ,आज दिल्ली के हरियाणा भवन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मीडिया सलाहकार राजीव जेटली से व हरियाणा दिल्ली के पीआरओ राजेश से उनके कार्यालयों में जाकर मिले ओर उन्हें दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया । यूनियन के तीनों पदाधिकारियों ने राजीव जेटली व राजेश जी का मीडियाकर्मियों के कल्याणार्थ कार्यों। की सराहना की और आशा जताई कि यूनियन के प्रति उनका पहले की तरह सहयोग बना रहेगा आपको बता दें कि वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया (WJI) अखिल भारतीय स्तर पर ट्रेड यूनियन अधिनियम के तहत पंजीकृत एक पत्रकार संघ है, जिसकी पहुंच जिला और ग्रामीण स्तर तक है। यह भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध पहला पत्रकार संघ है, जो पूरी दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा मजदूर संघ है।

भारत में हर जगह पत्रकारों के अधिकारों के लिए हमारे सभी संघर्षों में भारतीय मजदूर संघ हमेशा हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। WJI भारतीय मजदूर संघ के साथ मिलकर हमेशा पत्रकारों के हितों के अलावा राष्ट्रीय हितों के लिए काम करेगा।
