आईपीयू के बीस पीजी प्रोग्राम में होंगे सीयूईटी स्कोर से भी दाख़िले

Date:

नई दिल्ली । 28 जून 25 । आईपी यूनिवर्सिटी के बीस पीजी प्रोग्राम में सत्र 2025-26 के लिए सीयूईटी स्कोर से भी दाख़िले होंगे।

यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि संबद्ध प्रोग्राम के लिए उपलब्भ नेशनल लेवल टेस्ट और यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा की मेरिट समाप्त होने के उपरांत संबद्ध प्रोग्राम के लिए आयोजित सीयूईटी स्कोर के आधार पर भी दाख़िले होंगे।

ये बीस प्रोग्राम हैं-

1. एमबीए (कोड 101)
2. ⁠एमसीए( सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग)/ एमसीए (कोड 105)
3. ⁠एमएएमसी (106)
4. ⁠एमपीटी(एम/एन/एस/सी) (कोड 107)
5. एमएससी(एनवायरनमेंट मैनेजमेंट)( कोड 111)
6. ⁠एलएलएम (कोड 112)
7. ⁠एमए (इंग्लिश)(कोड 113)
8. ⁠एमएड ( कोड 120)
9. ⁠एम. टेक (सीएसजी) (कोड 139)
10. ⁠एम. टेक (ईजी)
11. ⁠एमए (इकोनॉमिक्स) (कोड 162)
12. ⁠पीजी इन एप्लाइड जियोइनफ़ॉर्मेटिक्स) (कोड 178)
13. ⁠एमएससी (योग) (कोड 187)
14. ⁠एमएससी (मेडिसिनल केमिस्ट्री एंड ड्रग डिज़ाइन) (कोड 405)
15. ⁠एमएससी (बायोइनफ़ॉर्मेटिक्स) (कोड 411)
16. ⁠एमएससी (मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक) (कोड 413)
17. एमएससी (माइक्रोबायोलॉजी) (कोड 414)
18. ⁠एमएस (पैकेजिंग टेक्नोलॉजी)
19. ⁠बीएड ( कोड 122)
20. ⁠बीएड (स्पेशल एजुकेशन) (कोड 159)

इन प्रोग्राम में सीयूईटी स्कोर से दाख़िले के अभिलाषी उम्मीदवार पचीस सौ रूपये के आवेदन एवं काउंसलिंग शुल्क के साथ 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related