दिल्ली में भी जिहादियों से निपटने के लिए योगी मॉडल लागू हो : जय भगवान गोयल

Date:

नई दिल्ली। 24जून 25 । जिला उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर क्षेत्र में तौफिक नाम के जिहादी ने नेहा नाम की हिन्दू लड़की को इसलिए छत से गिराकर हत्या कर दी क्योंकि वह जिहादी की बात नहीं मान रही थी, लगभग पिछले 3 साल से भाई बनने का ढोंग करके घर में घूसा फिर अपनी औकात में आकर लड़की पर शादी करने के लिए जबरदस्ती दबाव बनाने लगा। घरवालों व लड़की के मना करने पर साजिश के तहत बहाने से बुर्का पहनकर कपड़े धो रही नेहा के साथ 5वीं मंजिल पर जबरदस्ती करने लगा इस पर नेहा द्वारा विरोध किए जाने पर व उसकी बात न मानने पर जिहादी तौफिक ने नेहा को छत से गिराकर उसकी हत्या कर दी। यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी शिवसेना जय भगवान गोयल के नेतृत्व में यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट का प्रतिनिधि मंडल आज नेहा के परिवार से मिला। नेहा की माता व उसकी बहनों ने सारी बात श्री गोयल को बताते हुए कहा कि हम चाहते हैं तौफिक जैसे लव-जिहादी, षड़यंत्रकारी को जल्द से जल्द खुले में फांसी हो, उसने हमारी भोली-भाली कमाऊ लड़की को मारकर हमारा सहारा हमसे छीन लिया है। गोयल ने परिवार के लोगां को आश्वासन दिया कि हम इस जिहादी को फांसी दिलवाकर ही रहेंगे। परिवार के लोगों ने सरकार से आर्थिक मदद की मांग भी रखी, इसके लिए भी श्री गोयल ने परिवार को आश्वस्त किया कि दिल्ली सरकार द्वारा परिवार को जरूर आर्थिक मदद दिलवाई जायेगी।


गोयल ने कहा कि ऐसा लगता है जिला उत्तरी-पूर्वी दिल्ली जिहादियों के निशाने पर है। जिहादियों को पुलिस व कानून का कोई डर नहीं है। पिछले 4-5 माह में लगातार हिन्दुओं की हत्याएं जिहादियों द्वारा की जा रही हैं सुंदर नगरी में खुलेआम राहुल उर्फ मनीष की हत्या, सुंदर नगरी में ही कोमल की हत्या, गोकलपुरी में हिमांशू की हत्या, सीलमपुर में कुणाल की हत्या, 2 दिन पहले जिहादियों द्वारा हिन्दू लड़की से जबरदस्ती करने का विरोध करने पर अजय नाम के लड़के को बर्फ के सूएं से जान से मारने की कोशिश, जग प्रवेश अस्पताल में जिहादियों द्वारा मंदबुद्दी बच्ची के साथ बलात्कार, यह घटनाएं आए दिन एक-एक करके घट रही हैं जिहादियों के हौंसले बढ़ते जा रहे हैं उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से हिन्दू लगातार पलायन कर रहा है। क्षेत्र में आए दिन लव-जिहाद की घटनाएं घट रही हैं, क्षेत्र के लोगां की यह मांग है कि दिल्ली में भी योगी मॉडल लागू करके इन जिहादियों को रोका जा सकता है अन्यथा उत्तरी-पूर्वी जिला धीरे-धीरे हिन्दुओं से खाली हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related