रैन बसेरों में चल रहे भ्रष्टाचार पर विजिलेंस और जरूरत होने पर सीबीआई जांच कराई जाएगी — आशीष सूद

Date:

  • रैन बसेरों को दी जा रही सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

नई दिल्ली । 26 जून 25 । दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार और NGO की मिली भगत के कारण रैन बसेरों में हो रहे भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था को देखते हुए आज सराय काले खान की पार्किंग में चलाए जा रहे पांच रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान मंत्री को इन पांचो रैन बसेरों में कई तरह की खामियां भी मिली । मंत्री ने DUSIB तथा इनको चलाने वाली NGO को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि इस तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने DUSIB के अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद मंत्री ने बताया की दिल्ली सरकार के पास पत्रों के द्वारा, लोगों के मेमोरेंडम के द्वारा बहुत समय से रैन बसेरों की व्यवस्थाओं और प्रबंधन के बारे में लगातार कई शिकायतें मिल रही थीं की इन रैन बसेरों में पिछली सरकार के कार्यकाल से NGO के साथ मिलकर बहुत बड़ा घोटाला और भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा की उनको यह भी बताया गया है कि पिछली सरकार ने सैकड़ों लोगों की नियुक्ति इन रैन बसेरों की देखरेख करने के लिए की थी। हमें शिकायतें मिल रही हैं कि इन रैन बसेरों में ना तो उतने लोग नियुक्त किए गए हैं और न ही वहाँ रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल रही है। आम आदमी पार्टी सरकार के भ्रष्ट नेता और उनके इशारे पर चलने वाली NGO और अधिकारियों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर दिल्ली के रैन बसेरों में धोखाधड़ी की जा रही है
उन्होंने बताया की आज जिन रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया गया वहाँ कहीं पर भी कोई हाजिरी का रजिस्टर नहीं मिला। पांच-पांच, छह-छह हज़ार रुपये में गरीब मजदूर जो यहां रह रहे हैं, उनका एक्सप्लॉयटेशन करके सफाई कर्मचारी या यहां की मैनेजमेंट द्वारा काम पर लगाया गया है और लाखों रुपए सरकार से उसकी एवज में वसूले जा रहे हैं। हम इसकी जांच विजिलेंस कराएंगे और जरूरत पड़ी तो सीबीआई से भी जांच कराएंगे।
सूद ने कहा की सरकार इन गरीब लोगों के साथ, जिनको आश्रय देना, जिनकी सेवा करना सरकार के तौर पर हमारा दायित्व है, उनके साथ हो रहे इस भ्रष्टाचार के खिलाफ हम चुप नहीं रहेंगे।
उन्होंने आगे कहा की हमने रैन बसेरों को चलाने वाले NGO और पिछली सरकार के भ्रष्ट नेताओं के साथ मिले हुए लोगों को कई बार चेतावनी भी दी थी कि की समय रहते इन रैन बसेरों की व्यवस्था में सुधार कर लें अन्यथा सरकार को आपके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करनी पड़ेगी। मगर अब मुझे लगता है कि समय आ गया है कि इसकी गंभीर जांच हो, जरूरत पड़ने पर सीबीआई से भी जांच कराई जाएगी और पिछली सरकार के समय से जो इस भ्रष्टाचार में लिप्त है, चाहे वह नेता हो, चाहे उनके साथ मिली हुई NGO हो या सरकार के कोई अधिकारी जिसने भी इन गरीब और बेसहारा लोगों का जनता का पैसा खाया है, उसे वापस लौटाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार दिल्ली में सभी बेसहारा लोगों को आश्रय देने के साथ साथ जीवन यापन के लिये जरूरी मूलभूत सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है । हम समय-समय पर इन रैन बसेरों का दौरा करेंगे और यहां दी जा रही सुविधाओं की जांच भी की जाएगी। उन्होंने रैन बसेरों को संचालित करने वाली एजेंसी को निर्देश दिए कि वह गुणवत्ता के सभी मानकों को पूरा करें अन्यथा उन पर कठोर कार्यवाही की जाएगी
रैन बसेरों में रहने वाले लोगों ने मंत्री को बताया कि कुछ लोग यहां अफवाह फैला रहे हैं कि यह रैन बसेरे शीघ्र ही तोड़ दिए जाएंगे और आप सब लोग सड़क पर बेघर रहने के लिए भेज दिया जाएगा । मंत्री ने उन सभी रेन बसेरों में रहने वाले लोगों को आश्वस्त किया कि वह तोड़फोड़ की किसी भी कार्यवाही को नहीं होने देंगे साथ ही उन्होंने पुलिस को यह निर्देश दिए कि वह इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही कार्रवाई करें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related