सेंसेक्स 1000 अंक चढ़कर 83,755 पर बंद

Date:

नई दिल्ली । 26 जून 2025 । हफ्ते के चौथे कारोबार दिन आज यानी गुरुवार, 26 जून को सेंसेक्स 1000 अंक चढ़कर 83,755 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 304 अंक की तेजी रही, 25,549 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी और 8 में गिरावट रही। आज मेटल, फाइनेंशियल और एनर्जी शेयर में रही बढ़त रही। वहीं ऑटो और IT शेयर्स पर दबाव देखने को मिला।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.65% ऊपर 39,584 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.92% गिरकर 3,079 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.61% गिरकर 24,325 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.11% गिरकर 3,448 पर बंद हुआ है।
  • 25 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.25% नीचे 42,982 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.31% ऊपर 19,974 पर और S&P 500 फ्लैट 6,092 पर बंद हुए।

25 जून को घरेलू निवेशकों ने 2,373 करोड़ के शेयर खरीदे

  • 25 जून को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 2,427.74 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। जबकि, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,372.96 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
  • जून महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में ₹5,670.92 करोड़ की बिकवाली की है। जबकि, घरेलू निवेशकों ने ₹69,960.63 करोड़ की नेट खरीदारी है।
  • मई महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 11,773.25 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹67,642.34 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेस का IPO आज से ओपन क्रॉप प्रोटेक्शन, प्लांट न्यूट्रिएंट्स और बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेस का IPO आज यानी गुरुवार, 26 जून से ओपन हो गया है। निवेशक इस इश्यू के लिए 30 जून तक बोली लगा सकेंगे। 3 जुलाई को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

बुधवार को 700 अंक चढ़ा था बाजार

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 25 जून को सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 82,756 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 200 अंक की तेजी है, ये 25,245 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी रही। टाइटन, महिंद्रा और इंफोसिस सहित कुल 16 शेयरों में 1-3.75% की तेजी रही। BEL में 1% की गिरावट रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related