संविधान से धर्मनिरपेक्ष शब्द हटाकर भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करवाए मोदी सरकार : जय भगवान गोयल

Date:

नई दिल्ली। 26 जून 25 । आज से 50 वर्ष पूर्व तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर भारत के संविधान में धर्मनिरपेक्ष शब्द को जोड़ा था ताकि उनकी सत्ता हमेशा बरकरार रहे।
50 साल के बाद इमरजेंसी के दौरान शहीद हुए, प्रताड़ित हुए लोगों के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि होगी कि भारत सरकार आगामी लोकसभा सत्र में ही धर्मनिरपेक्ष शब्द को विधिवत रूप से संविधान से हटाकर भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करे। आज यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट मुख्यालय में इमरजेंसी के दिनों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी शिवसेना जय भगवान गोयल ने कहा कि उस वक्त वह मात्र 16 साल के थे। वह लोगों के घरों से रोटियां/भोजन इकट्ठा करके अपने स्कूल के साथियों के साथ जेल में जाकर इमरजेंसी के कारण जेल में बंद स्वयं सेवकों व हिन्दुवादी नेताओं से मिलते थे। आज जो भी कार्य हिन्दूहित, राष्ट्रहित में कर पा रहे हैं वो उस वक्त के नेताओं से मिले आशीर्वादों का ही परिणाम है।
आज देश का हिन्दू समाज मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से यह निवेदन करता है जैसे धारा 370 हटायी, राम मंदिर में आने वाली बाधाएं दूर करायीं, तीन तलाक कानून लागू कराया वैसे ही संविधान से धर्मनिरपेक्ष शब्द को हटाकर भारत को विधिवत रूप से हिन्दू राष्ट्र घोषित करवाएं यही सच्ची श्रृद्धांजलि/पुष्पांजलि इमरजेंसी के दौरान शहीद हुए, प्रताड़ित हुए महानायकों के प्रति होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related