कांग्रेस बोली- चुनाव आयोग वोटर्स लिस्ट की डिजिटल कॉपी दें

Date:

नई दिल्ली । 26 जून 2025 । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को चुनाव आयोग को लेटर लिखा। यह लेटर चुनाव आयोग का राहुल को भेजे लेटर का जवाब है।

दरअसल 12 जून को इलेक्शन कमीशन (EC) ने राहुल को लेटर लिखा था। जिसमें राहुल को विधानसभा चुनाव में धांधली के उनके आरोपों पर चर्चा के लिए बुलाया गया था।

अब 13 दिन बाद राहुल तो EC से मिलने नहीं गए लेकिन कांग्रेस की तरफ से जवाबी खत भेज दिया गया। जिसमें पार्टी की मांग है कि उन्हें महाराष्ट्र चुनाव में वोटर्स लिस्ट की डिजिटल कॉपी दी जाए। साथ ही वोटिंग डे की वीडियोग्रॉफी उपलब्ध कराएं।

कांग्रेस ने कहा, अगर एक हफ्ते के अंदर चुनाव आयोग उन्हें डेटा भेज देता है तो वह उसकी जांच-पड़ताल करके EC से चर्चा के लिए तैयार हैं।

चुनाव आयोग ने कहा था- देश में चुनाव पारदर्शी होते EC ने 12 जून को राहुल को भेजे लेटर में लिखा था कि भारत की संसद के पारित इलेक्टोरल लॉ, उसके नियमों और समय-समय पर चुनाव आयोग के निर्देशों के जरिए बहुत सख्ती से देश में चुनाव आयोजित कराए जाते हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रक्रिया विधानसभा क्षेत्र स्तर पर सेंट्रलाइज्ड आयोजित की जाती है।

इसमें EC के नियुक्त 1,00,186 से ज्यादा BLO, 288 इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर, 139 जनरल ऑब्जर्वर, 41 पुलिस ऑब्जर्वर, 71 खर्च ऑब्जर्वर और 288 रिटर्निंग अधिकारी और महाराष्ट्र में राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के नियुक्त 1 लाख 8 हजार 26 बूथ स्तरीय एजेंट शामिल हैं। इनमें कांग्रेस के 28,421 एजेंट शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related