शशि थरूर की अपने आर्टिकल पर सफाई

Date:

नई दिल्ली,। 25 जून 25 । सीनियर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बारे में उनका आर्टिकल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी BJP में शामिल होने का संकेत नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय एकता, हित और भारत के लिए खड़े होने का बयान है।

सोमवार को द हिंदू में पब्लिश एक आर्टिकल में थरूर ने लिखा था कि मोदी की ऊर्जा, गतिशीलता और जुड़ने की इच्छा वैश्विक मंच पर भारत के लिए प्रमुख संपत्ति बनी हुई है, लेकिन इसे और ज्यादा सपोर्ट मिलना चाहिए।

इस आर्टिकल को थरूर का कांग्रेस पार्टी को नाराज करने और उसकी लीडरशिप के साथ उनके संबंधों में बढ़ती दरार के रूप में देखा गया।

हालांकि, कांग्रेस ने थरूर के बयान से यह कहकर किनारा कर लिया कि यह उनकी निजी राय सकती है, पूरी पार्टी की नहीं। मॉस्को में मीडिया से चर्चा करते हुए सांसद शशि थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर और पीएम मोदी की तारीफ पर कहा, “मैंने यह इसलिए कहा क्योंकि प्रधानमंत्री ने खुद दूसरे देशों के साथ बातचीत में गतिशीलता और ऊर्जा दिखाई है। उन्होंने किसी भी प्रधानमंत्री की तुलना में ज्यादा देशों की यात्रा की है और ऐसा उन्होंने भारत के संदेश को दुनिया भर में ले जाने के लिए किया है।”

थरूर के बयान की बड़ी बातें…

  • मैं संयुक्त राष्ट्र में 25 साल की सेवा के बाद भारत वापस आया। मैंने भारत की सेवा करने के लिए ऐसा किया और मुझे ऐसा करने का अवसर पाकर बहुत गर्व है।
  • मैं भी लंबे समय से मानता रहा हूं कि हमारे लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद सीमाओं पर ही रुक जाना चाहिए। हमारे लिए वास्तव में भाजपा की विदेश नीति या कांग्रेस की विदेश नीति जैसी कोई चीज नहीं है, केवल भारतीय विदेश नीति और भारतीय राष्ट्रीय हित है।
  • मैं कुछ नया नहीं कह रहा हूं, मैंने यह बहुत साल पहले कहा था। और मैंने यह सार्वजनिक रूप से रिकॉर्ड पर पहली बार तब कहा था जब मैं 2014 में विदेश मामलों की समिति का अध्यक्ष बना था।

कांग्रेस का दावा- मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह असफल

थरूर ने प्रधानमंत्री की प्रशंसा ऐसे समय में की है जब कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर उसकी विदेश नीति को लेकर हमला कर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि भारतीय कूटनीति बिखर रही है और देश वैश्विक स्तर पर अलग-थलग पड़ गया है।

वहीं, पहलगाम हमले के बाद से थरूर भारत-पाकिस्तान संघर्ष और कूटनीतिक पहुंच पर ऐसी टिप्पणियां कर रहे हैं जो कांग्रेस के रुख से अलग हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया कि अमेरिका का भारत की यात्रा करने वाले उसके नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करना देश को बदनाम करता है।

कांग्रेस ने मांग की कि सरकार को अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए और साथ ही सख्त रुख अपनाना चाहिए। उसने यह भी दावा किया कि मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह से असफल हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related