आमिर खान ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

Date:

नई दिल्ली,। 25 जून 25 । आमिर खान ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। बुधवार को ये मुलाकात दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में हुई, जहां आमिर ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म सितारे जमीन पर की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इस दौरान फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी।

प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के आधिकारिक X प्लेटफॉर्म से इसकी जानकारी देते हुए स्पेशल स्क्रीनिंग की तस्वीरें शेयर की गई हैं। पोस्ट में आमिर खान और द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर के साथ लिखा गया है, पॉपुलर फिल्ममेकर और एक्टर श्री आमिर खान ने प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की है। वहीं दूसरी पोस्ट में लिखा गया है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में सितारे जमीन पर देखी। फिल्म में असल न्यूरोडायवर्जेंट कंडीशन से पीड़ित लोग नजर आए हैं, जो विविधता, समानता औऱ समावेश का मैसेज देती है। फिल्म के प्रोड्यूसर और लीड एख्टर आमिर खान भी फिल्म की टीम भी इस दौरान मौजूद रही।

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा के अलावा असल में डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चे अहम किरदारों में हैं। फिल्म एक ऐसे बास्केटबॉल कोच पर आधारित है, जो इन बच्चों के कोच बनते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related