दस साल चलाई जन-धन की लूट पर टीम केजरीवाल को अब हर जांच का जवाब देना होगा – वीरेन्द्र सचदेवा

Date:

नई दिल्ली। 24 जून 25 । दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा 2015 से 2024 के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में हुए बड़े हेरफेर एवं घोटालों को लेकर तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्रियों सत्येंद्र जैन एवं सौरभ भारद्वाज के विरूद्ध एंटी करप्शन ब्रांच द्वारा जांच की स्वीकृति दिए जाने का स्वागत करते हुए कहा है की अब शीघ्र स्वास्थ्य विभाग में हुए करोड़ों के घोटालों का सच सामने आयेगा।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अरविंद केजरीवाल सरकार के दौरान मोहल्ला क्लीनिक निर्माण एवं उनके क्रियान्वयन, सरकारी अस्पतालों एवं मोहल्ला क्लीनिकों के मरीजों की निजी लैबों में जांच, अस्पताल एवं क्लीनिकों में कांट्रैक्ट स्वास्थ्य कर्मी रखने और अस्पतालों के इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण तक हर काम में घोटालों के सैकड़ों मामले गत दस साल में प्रकाश में आये पर अरविंद केजरीवाल सरकार ने कभी किसी भ्रष्टाचार की शिकायत पर ध्यान नही दिया पर अब सरकार बदल चुकी है और दस साल चलाई जन-धन की लूट पर टीम केजरीवाल को अब हर जांच का जवाब देना होगा।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की केजरीवाल सरकार ने दस साल अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के दावों के बीच बिता दिए पर दिल्ली की जनता ने स्वास्थ्य विभाग में चले भ्रष्टाचार को खूब पहचाना और उसी के परिणाम स्वरूप सत्येंद्र जैन एवं सौरभ भारद्वाज के लिए जमानत बचाना भारी हो गया और दोनों को बुरी तरह चुनाव हरा कर सजा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related