फ्रांस म्यूजिक फेस्टीवल के दौरान लोगों पर सुई से हमला

Date:

नई दिल्ली, 24 जून 2025 । फ्रांस में 21 जून को एनुअल स्ट्रीट म्यूजिक फेस्टीवल ‘फेते डे ला म्यूजिक’ के दौरान कुछ संदिग्धों ने फेस्टीवल में आए लोगों को भीड़ का फायदा उठाते हुए इन्जेक्शन लगा दिए। सिरिंज हमले अक्सर अचानक और छिपकर किए जाते हैं।

द गार्डियन के मुताबिक ये स्पष्ट नहीं है कि इन्जेक्शन में डेट-रेप ड्रग्स जैसे रोहिप्नोल या जीएचबी दिए गए या नहीं। ये ड्रग्स लोगों को बेहोश नशे में लाने के लिए इस्तेमाल होते हैं। कुछ पीड़ितों को टॉक्सिकोलॉजी टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। कई संदिग्धों ने मौके पर तोड़फोड़ भी की। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देशभर में 145 सिरिंज लगाने की शिकायत, 12 गिरफ्तार

इन्जेक्शन देने की शिकायत के बाद पुलिस ने 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया। इससे पहले एक फेमिनिस्ट इन्फ्लुएंसर ने पहले चेतावनी दी थी कि सोशल मीडिया पर महिलाओं को सिरिंज से निशाना बनाने की बातें हो रही थीं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ये पोस्ट कहां या किसने किए।

फ्रांस के गृह मंत्रालय ने बताया कि देशभर में 145 लोगों ने सिरिंज से चुभने की शिकायत की, जिनमें पेरिस में 13 मामले शामिल हैं। पेरिस में तीन लोगों, जिनमें एक 15 साल की लड़की और 18 साल का लड़का शामिल है, ने सिरिंज से चुभने की शिकायत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related