एक ही दिन में दिल्ली की लगभग 1400 किलोमीटर सड़कों के 3400 गड्ढे भर कर दिल्ली सरकार ने रचा इतिहास- कपिल मिश्रा

Date:

  •  कपिल मिश्रा उतरे सड़कों पर, गड्ढों को भरने में श्रमिकों के साथ मिलकर किया सहयोग
  • पहली बार मानसून के लिए दिल्ली पूरी तरह तैयार, मिशन मोड़ में गड्ढे भरने से लेकर हो रहा है सीवर और नालों की सफाई

    नई दिल्ली:। 24 जून, 2025 । दिल्ली सरकार ने राजधानी की सड़कों को सुरक्षित, सुगम और गड्ढा-मुक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए आज एक दिन में लगभग 1400 किलोमीटर सड़कों पर 3400 से अधिक गड्ढों को भरकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।

इस महाअभियान के अंतर्गत स्वयं दिल्ली सरकार के विकास मंत्री कपिल मिश्रा सड़कों पर उतरे और विकास मार्ग पर सड़कों के निरीक्षण के साथ-साथ श्रमिकों के साथ मिलकर गड्ढे भरने के काम में सक्रिय रूप से भाग लिया। मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए माननीय मंत्री श्री कपिल मिश्रा ने कहा, “दिल्ली की सड़कों को बेहतर और गड्ढा-मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में और लोक निर्माण मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के मार्गदर्शन में मिशन मोड़ पर आज दिल्ली की सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के लिए अभियान चलाया गया है। मैं खुद सड़कों पर इसलिए उतरा हूं ताकि यह संदेश जाए कि यह सिर्फ एक सरकारी अभियान नहीं बल्कि जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। श्रमिकों के साथ मिलकर काम करना मेरे लिए गर्व का विषय है। हमें हर गड्ढा भरना है, ताकि हर राह आसान हो।”

मंत्री कपिल मिश्रा ने आगे कहा, “दिल्ली सरकार का यह प्रयास राजधानी की जनता को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यातायात सुविधा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने सड़कों के विकास पर बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया, इसलिए सड़कों पर गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़कें थी। पहली बार दिल्ली मानसून के लिए पूरी तरह तैयार है। सीवर की सफाई से लेकर नालों की सफाई का युद्धस्तर पर अभियान चल रहा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related