यह पहला वन महोत्सव होगा जिसमें दिल्ली का ‘मन’ अपने ‘वन’ के साथ चलेगा – मनजिंदर सिंह सिरसा

Date:

• महीने भर चलने वाले इस अभियान में मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत हर दिन माँ के नाम पर पौधारोपण होगा

• अभियान में होंगे इंटरैक्टिव कीओस्क, माँ के नाम पर पौधों की नेमप्लेट, क्रिएटिव ब्रांडिंग और जन सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम

 

नई दिल्ली, 23 जून 2025 । राजधानी दिल्ली को हरित बनाने और पर्यावरण में सुधार के लिए दिल्ली सरकार एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है। जुलाई में वन महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दिल्ली की हर विधानसभा, गली और गार्डन में पौधे लगाए जाएंगे। यह सिर्फ एक पौधारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव और दिल्ली के लोगों में एक पर्यावरण व्यवहारिक बदलाव की शुरुआत जैसा होगा।

3 जुलाई को भारत मंडपम में होगा इस वन महोत्सव का भव्य उद्घाटन समारोह, जिसमें विशिष्ट हस्तियों समेत पर्यावरणविद, उद्योगपति, विद्यार्थी और हज़ारों दिल्लीवासी शामिल होंगे।

वन महोत्सव के दौरान भारत मंडपम में पेड़-पौधों की एक विशेष और अनोखी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा जहाँ विदेशी, सजावटी, औषधीय पौधे के साथ-साथ प्लास्टिक के विकल्प, गार्डनिंग टूल्स आदि के 50 से अधिक स्टॉल होंगे। वहाँ से लोग अपने घरों के लिए पौधे ले जा सकेंगे।

वन महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “वन महोत्सव केवल पेड़ लगाने का कार्यक्रम नहीं है, यह दिल्ली के लोगों की प्रकृति से आत्मीयता का उत्सव है। प्रधानमंत्री मोदी जी की प्रेरणा से हम इसे जन आंदोलन बना रहे हैं।”

वन महोत्सव 2025 की प्रमुख झलकियाँ:

उद्घाटन समारोह – 3 जुलाई, भारत मंडपम
भव्य उद्घाटन के साथ लगेगा “वन महोत्सव”, जहां पेड़, बायोडिग्रेडेबल प्रोडक्ट्स, इको-फ्रेंडली इनोवेशन्स और स्कूली बच्चों की ईको-क्लब प्रस्तुतियाँ होंगी।

प्रतिदिन पौधारोपण — 1 जुलाई से 31 जुलाई तक
हर दिन किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति, नेश्नल अवार्ड विजेता, वैज्ञानिक, खिलाड़ी, मीडिया प्रमुख या समाज सेवा से जुड़े विशिष्ट लोगों द्वारा अपनी माँ के नाम पर पौधा लगाया जाएगा और दिल्ली के लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

विधानसभा स्तर पर पौधारोपण
हर विधानसभा में विधायक, पार्षद, नागरिक समूह और आम लोग मिलकर पौधे लगाएंगे। वन विभाग की टीमें निगरानी और समन्वय करेंगी।

जनजागरूकता और संवाद
हर पौधे पर लगेंगी “माँ के नाम” पट्टिकाएं। साथ ही, सोशल मीडिया और इंटरैक्टिव स्टोरीटेलिंग के ज़रिए अभियान को जनांदोलन बनाया जाएगा। विभिन्न प्रचार माध्यमों जैसे प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, रेडियो आदि के माध्यम से पौधारोपण से जुड़ी जानकारियों का प्रसार किया जाएगा।

विभागीय समन्वय
NDMC, MCD, DDA, दिल्ली पुलिस, शिक्षा, सूचना और नगरीय विकास विभाग के साथ मिलकर इस अभियान को सुचारु रूप से चलाया जाएगा।

“हमने दिल्ली में 70 लाख से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया है, और यह वन महोत्सव उस संकल्प की दिशा में एक बड़ा कदम है — यह केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह दिल्ली के लोगों को पर्यावरण के साथ व्यवहारिक रूप से जोड़ने की शुरुआत है,” — पर्यावरण मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा

वन महोत्सव 2025 दिल्ली सरकार के “एअर प़ल्यूशन मिटिगेशन प्लान 2025” का अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य है हरित क्षेत्र बढ़ाना और दिल्ली की हवा को स्वच्छ बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related